{"_id":"69c3c48b28c6bcbce805a4f7","slug":"cricket-tournament-inaugurated-in-maharana-pratap-sports-college-cm-dhami-pick-up-bat-play-cricket-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ: सीएम धामी ने उठाया बल्ला, लगाए चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ: सीएम धामी ने उठाया बल्ला, लगाए चौके-छक्के
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है।
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: संकट में पीसीएस और लोअर पीसीएस परीक्षाएं, विभाग रिक्त पद बताने को तैयार ही नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मजबूत नींव रखी गई है। इन पहलों से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।