{"_id":"6aeb3320ef3b5226bf03e167","slug":"municipal-authorities-crack-down-on-those-causing-litter-issue-20-fines-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123168-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गंदगी फैलाने वालों पर पालिका का शिकंजा, 20 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गंदगी फैलाने वालों पर पालिका का शिकंजा, 20 चालान काटे
Wed, 04 Nov 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निदेश पर विशेष स्वच्छता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया
उत्तरकाशी। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट ने अब सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं चेकिंग अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 20 चालान काटे गए।
नगर पालिका की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गंदगी फैलाने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 18 चालान किए गए, जबकि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर दो चालान काटे गए। अभियान के दौरान व्यापारियों को साफ निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सड़क और नालियों में कूड़ा डालने वालों को भी चेताया गया।
नगर पालिका ने साफ किया कि नालियों में कचरा डालकर जल निकासी बाधित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पालिका की ओर से लोगों और व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में डालें और नगर पालिका की कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का पालन करें। नगर पालिका ईओ शालिनी ने साफ किया कि शहर की स्वच्छता से खिलवाड़ करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।