फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Not soil in Gangori, highway potholes will now be filled with CC

Uttarkashi News: गंगोरी में मिट्टी से नहीं, अब सीसी से भरेंगे हाईवे के गड्ढे

Mon, 12 Oct 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 12 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Not soil in Gangori, highway potholes will now be filled with CC
गड्ढों से वाहन चालक हो रहे थे परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी के पास गड्ढों को मिट्टी से भरने के बाद दोबारा उखड़ने की समस्या के बीच अब बीआरओ इन्हें सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से भरवाएगा। हाईवे पर गड्ढों की मरम्मत के लिए अस्थायी तौर पर मिट्टी का इस्तेमाल किए जाने से बारिश और वाहनों की आवाजाही के बीच गड्ढे फिर उभर रहे थे। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि गंगोरी की तरफ मिट्टी से भरे गए गड्ढों को सीसी से भरने का काम तत्काल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के आसपास आबादी वाले क्षेत्रों में हाईवे पर जहां भी गड्ढे हैं उन्हें पक्के तौर पर भरने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले भी कई स्थानों पर गड्ढे भरे गए हैं और शेष स्थानों पर भी मरम्मत जारी रहेगी। गंगोरी क्षेत्र में हाईवे पर गड्ढों की समस्या लंबे समय से वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मिट्टी से भराई के बाद गड्ढे दोबारा उभरने से मरम्मत की टिकाऊ व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। अब सीसी से भराई होने पर सड़क की सतह मजबूत होने और बार-बार गड्ढे बनने की समस्या कम होने की उम्मीद है। हालांकि, मरम्मत की गुणवत्ता और टिकाऊपन काम पूरा होने के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed