सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Protesters remained steadfast in their sit-in demonstration regarding waste disposal for the 95th consecutive day.

Uttarkashi News: कूड़ा निस्तारण को लेकर 95वें भी दिन धरने पर डटे रहे आंदोलनकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 23 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Protesters remained steadfast in their sit-in demonstration regarding waste disposal for the 95th consecutive day.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शहर में कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 95वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से जारी इस आंदोलन के बावजूद नगर पालिका और जिला प्रशासन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाई जिससे आंदोलनकारियों में आक्रोश है।
Trending Videos


धरनास्थल पर मौजूद युवा सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ ने कहा कि जब तक स्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक शहर के कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के नाम पर करीब 45 से 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही तांबाखाणी सुरंग और आसपास के क्षेत्रों में बदबू की समस्या उत्पन्न होने लगी है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर नितिन रावत, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मोहित सिंह चौहान, जितेंद्र, रितेश चौहान, आलोक राणा, राहुल चौहान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed