फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Raised awareness about the conservation of snow leopards

Uttarkashi News: हिम तेंदुए के संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Fri, 23 Oct 2026 03:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 23 Oct 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about the conservation of snow leopards
फोटो सहित
विज्ञापन

विश्व हिम तेंदुआ दिवस : वन विभाग ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को किया जागरूक
कहा- गोविंद वन्यजीव विहार में सात हिम तेंदुए दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी/पुरोला। विश्व हिम तेंदुआ दिवस पर शुक्रवार को जिले में वन विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर्षिल के झाला क्षेत्र से लेकर गोविंद वन्यजीव विहार के नैटवाड़, सांकरी और दौणी तक विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को हिम तेंदुए के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

हिमालयी जैव विविधता में हिम तेंदुए की भूमिका और हिम प्राकृतिक आवास बचाने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। गंगोत्री रेंज के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाला में गोष्ठी आयोजित की गई। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी यशवंत चौहान की अगुवाई में विद्यालय से झाला बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रवेश राणा, राजवीर रावत, जूनियर हाईस्कूल के उमेश, राजीव नयन, दीपक नौटियाल, अंजली रावत, जगिया आर्य, अनिरुद्ध बिष्ट आदि मौजूद थे। वन विश्राम भवन हर्षिल में भी हिम तेंदुए के संरक्षण, सुरक्षा और पर्यटन पर इसके प्रभाव को लेकर गोष्ठी की गई। वहीं, गोविंद वन्यजीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान की ओर से नैटवाड़, सांकरी और दौणी के विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं। कहा गया कि वन विभाग के वर्ष 2023 के आकलन के अनुसार गोविंद वन्यजीव विहार क्षेत्र में सात हिम तेंदुए दर्ज किए गए हैं। उप निदेशक निधि सेमवाल ने बताया कि हिम तेंदुआ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष शिकारी के रूप में जैव विविधता का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आवासों में कमी और मानवीय हस्तक्षेप इसके संरक्षण के सामने प्रमुख चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed