सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Renuka Vikas Mela started in the presence of Dev Dolis

Uttarkashi News: देव डोलियों की सानिध्य में शुरू हुआ रेणुका विकास मेला

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 24 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Renuka Vikas Mela started in the presence of Dev Dolis
उत्तरकाशी में डुंडा में रेणुका विकास मेले में देव डोलियों का हुआ मिलन। संवाद
विज्ञापन
जिले के स्थापन दिवस पर हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों व लोक गायकों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
Trending Videos

उत्तरकाशी। जनपद के स्थापना दिवस पर मंगलवार को डुंडा स्थित रेणुका देवी मंदिर परिसर में रेणुका विकास मेला शुरू हुआ। इस दौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पहले दिन मंच पर स्कूली बच्चों सहित लोक गायकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

मंगलवार को रेणुका माता मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने मां रेणुका देवी और कचडू देवता के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने इस मेले के आयोजन करने के लिए डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार की सराहना की। कहा कि इस तरह के मेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार ने सभी लोगों को जनपद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय देव डोलियों के साथ कलाकारों को मौका दिया गया है। साथ ही भविष्य में इस मेले को और भव्य रूप दिया जाएगा। इसके बाद मंच पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
वहीं, मेला प्रांगण में दूर दराज से आई देव डोलियों और ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर समिति के सचिव पदम दत्त जोशी, बचन सिंह गुसांई, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, बगोरी प्रधान रंजीता देवी, डुंडा सौरभ रावत, मनवीर रावत, राघवेंद्र उनियाल, जयप्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed