{"_id":"6a48eccb0db45a11000e7401","slug":"retired-personnel-demanded-the-opening-of-a-sports-academy-named-after-rana-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120914-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सेवानिवृत्त कर्मियों ने की राणा के नाम पर खेल अकादमी खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सेवानिवृत्त कर्मियों ने की राणा के नाम पर खेल अकादमी खोलने की मांग
Sat, 04 Jul 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय
उत्तरकाशी। सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स संगठन की बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता दिवंगत खिलाड़ी स्व. जसपाल राणा की स्मृति में जनपद में खेल अकादमी स्थापित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
शनिवार को संगठन अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. जसपाल राणा ने अपनी खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके आकस्मिक निधन से खेल जगत को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे महान खिलाड़ी के सम्मान में सरकार को उत्तरकाशी में उनके नाम पर आधुनिक खेल अकादमी की स्थापना करनी चाहिए जिससे क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान दो मिनट मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पेंशनर्स की लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल की प्रदेश महामंत्री किरन रावत ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने मूल निवास-1950 और भू-कानून से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। बैठक में मंगल सिंह चौहान, बृषोदर चमोली, चिरंजी लाल रजवार, ब्रह्मानंद उनियाल, नत्थी सिंह रावत, आत्माराम नौटियाल, चंदन सिंह मौजूद रहे।