फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sandhya secures first place and Sakshi second in e-waste awareness quiz

Uttarkashi News: ई-वेस्ट जागरूकता क्विज में संध्या प्रथम व साक्षी द्वितीय

Wed, 28 Oct 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 28 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Sandhya secures first place and Sakshi second in e-waste awareness quiz
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज धौंतरी में ईको क्लब की पहल पर इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संध्या ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के ईको क्लब प्रभारी डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ ई कचरा गंभीर पर्यावरणीय चुनौती बनता जा रहा है। मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का असुरक्षित निस्तारण मिट्टी और जल को प्रदूषित कर सकता है। इससे मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को ई कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन, पुनः उपयोग और अधिकृत केंद्रों पर पुनर्चक्रण अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नौटियाल ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed