फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Scuffle and heated exchange between Congress members and the police administration.

Uttarkashi News: कांग्रेसियों व पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की, कहासुनी

Sat, 04 Jul 2026 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 04 Jul 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Scuffle and heated exchange between Congress members and the police administration.
सरकार के सेवा पखवाड़ा के दौरान मंत्री से मिलने जाने पर रोका तो फूटा गुस्सा
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, भटवाड़ी आंदोलनकारियों की सुध नहीं लेने का आरोप
उत्तरकाशी। प्रदेश सरकार के ओर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हाथों पर तखतियो और नारेबाजी कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों के अचानक पहुंचने से पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने के प्रयास में वहां पर धक्का-मुक्की और कहासुनी भी देखने को मिली। इस दौरान गुस्साए कांग्रेसियों ने वहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि उन्हें भटवाड़ी के लोगों की मांगों के संबंध में जनपद में पहुंचे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन देने से रोका जा रहा है।
शनिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान अचानक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में हाथों में भटवाड़ी की मांगों को लेकर लिखी हुई तख्तियों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ता जैसे ही कार्यक्रम स्थल जिला प्रेक्षागृह की ओर बढ़े। तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह भटवाड़ी में धरने पर बैठे ग्रामीणों की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन देना चाहते हैं लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी भी देखने को मिली। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार सेवा, समर्पण और सुशासन के तहत सेवा पखवाड़ा मना रही है दूसरी ओर भटवाड़ी के लोग दस दिन से धरने पर बैठे हुए लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार सफेद झूठ परोस रही है जबकि धरातल पर आज आम जनता परेशान है। वह शिक्षा और सड़क जैसे मुद्दों के लिए धरने पर बैठे हैं। उसके बाद दो कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने भेजा गया तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मौके पर मनीष राणा, शीशपाल पोखरियाल, दिनेश गौड़, भूपेश कुड़ियाल, नैन सिंह रावत, मनोज राही, राखी राणा, एकादशी, दीपक, विक्रम, आदर्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed