सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   SDM Naudiyal honored

Uttarkashi News: एसडीएम नौडियाल को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 24 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
SDM Naudiyal honored
विज्ञापन
पुरोला। बीएल जुवांठा राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रवांई क्षेत्र की प्रतिभा अलकेश नौडियाल एसडीएम घनसाली टिहरी गढ़वाल को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

राजकीय महाविद्यालय पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अलकेश नौडियाल ने कहा कि प्रतिभाएं केवल अपने घर, गांव और क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि पूरे देश और समाज का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्वपूर्ण पक्ष विनम्रता को अपनाने की सीख दी। विनम्रता जीवन को सरल और सफल बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद ने कार्यक्रम का समापन करते हुए एसडीएम का आभार व्यक्त किया। कहा कि अलकेश नौडियाल प्रखंड पुरोला के पुजेली गांव के निवासी हैं और अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजन डॉ. विनय प्रकाश नौडियाल ने किया। जबकि मंच संचालन डॉ. यमुना प्रसाद नौटियाल ने किया। इस मौके पर कृष्ण देव रतूड़ी, राजेंद्र लाल आर्य, भोपाल सिंह कार्की, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. विशम्बर जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed