सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Show-Cause Notices Issued to Executive Engineers of Jal Sansthan and Jal Nigam

Uttarkashi News: जल संस्थान और जल निगम के ईई को कारण बताओ नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 26 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Show-Cause Notices Issued to Executive Engineers of Jal Sansthan and Jal Nigam
विज्ञापन
जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम हुए सख्त
Trending Videos

दोनों अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने व काम नहीं करने पर नाराज
उत्तरकाशी। वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों और जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जल संस्थान उत्तरकाशी और जल निगम के अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। दोनों अधिकारियों के वर्चुअल समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने और अपेक्षित प्रगति न दिखने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई।
मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि स्टेज-1 के 155 और स्टेज-2 के 65 प्रकरण अब भी लंबित हैं जबकि 76 मामलों को भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण किया जाए और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट्स के लिए सीए लैंड पैच शीघ्र चिह्नित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लैंड बैंक को तत्काल अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों में अपेक्षित गति न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, रवींद्र पुंडीर, अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, एडीएम मुक्ता मिश्र, ईई लोनिवि रजनीश सैनी, सनी दयाल, जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed