{"_id":"69b6a57d44505287d00024b4","slug":"since-there-was-no-gas-a-woman-cooked-a-meal-on-a-stove-in-the-parking-lot-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118636-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गैस नहीं थी तो महिला ने पार्किंग में चूल्हे में बनाया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गैस नहीं थी तो महिला ने पार्किंग में चूल्हे में बनाया भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर सभासद सहित अन्य लोग मदद के लिए आए आगे
पुरोला। नगर पालिका के वार्ड नंबर चार में रसोई गैस की किल्लत ने एक गरीब मजदूर परिवार की मुश्किल बढ़ा दी। परिवार के तीन बच्चों व बीमार घायल पति के साथ मजदूर महिला पार्किंग में लकड़ी से चूल्हा जलाने को मजबूर हो गई। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जब इस बात का पता चला तो परिवार के लिए सिलिंडर की व्यवस्था करने के साथ ही जरूरी राशन सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई।
नेपाली मजदूर महिला हेमा ने बताया कि कल तक पड़ोस से गैस सिलिंडर मांग कर अपनी झोपड़ी में बच्चों के लिए खाना बना लेती थी लेकिन अब गैस की किल्लत ने दिक्कत बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले हेमा का पति काम करते घायल हो गया था। उसका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में एक तो गैस नहीं और ऊपर से तीनों बच्चों की जिम्मेदारी हेमा के कंधों पर आ गई है। गैस न होने पर बीते शनिवार को पड़ोसी से पार्किंग में चूल्हा जलाने की अनुमति मांग कर लकड़ी के चूल्हे पर बच्चों के लिए भोजन तैयार किया। हालांकि मामला सामने आने के बाद वार्ड नंबर चार की सभासद करुणा बिष्ट सहित कई स्थानीय लोग हेमा की मदद के लिए आगे आए।
परिवार को आटा चावल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है। रविवार को सुबह गैस सिलिंडर व्यवस्था भी कर दी गई है। दूसरी ओर राजपाल पंवार, अंकित पंवार, नवीन गैरोला, बलदेव रावत आदि ने सरकार को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
Trending Videos