{"_id":"6a58df27d5ca17e5aa066d46","slug":"the-harela-festival-is-a-symbol-of-environmental-conservation-and-cultural-heritage-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121126-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है हरेला पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है हरेला पर्व
Thu, 16 Jul 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में हरेला पर चलाया वृहद पौधारोपण अभियान
उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़/नौगांव/बड़कोट/ पुरोला। हरेला पर्व पर जिले में वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय के समीप नाल्ड क्षेत्र में विधायक सुरेश चौहान, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वहीं, चिन्यालीसौड़, नौगांव, बड़कोट, पुरोला आदि जगहों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया।
जिला मुख्यालय के समीप नाल्ड क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वहीं, ग्राम पंचायत बौंगा में ग्राम प्रधान अनिल रावत व उप प्रधान अलका मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जंगलों में पौधरोपण किया। सीमा जागरण मंच उत्तराखंड की ओर से सुक्खी, जसपुर, पुराली, झाला, गंगोत्री, सीमांत क्षेत्र नेलांग एवं जादुंग में पौधरोपण किया गया।
मानपुर गांव के खाला नामे तोक में हरेला पर्व पर महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर शंकर भट्ट, धर्मेंद्र भंडारी, आरती भट्ट आदि मौजूद रहे। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नताशा के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
इस मौक पर डॉ. बच्चन लाल, डॉ. रमेश सिंह, एमपीएस राणा आदि मौजूद रहे। इसके साथ पुलिस, वन, कृषि, उद्यान, शिक्षा, ग्राम्य विकास, सिंचाई, बाल विकास, आपदा प्रबंधन के साथ सेना, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीआरडी और होमगार्ड ने भी पौधारोपण किया। यूकेडी की किरन रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौध रोपे।
वहीं जलागम विभाग की उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत ग्राम पंचायत चिनाखोली में हरेला पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने की। इस दौरान 800 से अधिक फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज ने भाग लिया। चिन्यालीसौड़ के ग्राम कुमराड़ा में वन विभाग और ग्राम पंचायत के सहयोग से 100 पौधे लगाए गए।