फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The weekly closure will be strictly enforced.

Uttarkashi News: साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन होगा

Sun, 05 Jul 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
The weekly closure will be strictly enforced.
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, व्यापारियों की बैठक लिया गया निर्णय
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला ने सभी व्यापारियों से संगठन के नियमों के अनुरूप व्यवसाय संचालित करने की अपील की।
रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन रमोला की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठ की गई। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारियों की ओर से लगातार साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे अन्य व्यापारियों में असंतोष है। ऐसे व्यापारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को केवल दुग्ध डेयरी, मेडिकल स्टोर तथा फल एवं सब्जियों की दुकानें ही खुली रहेंगी। इसके साथ ही नगर में आयोजित होने वाले रुद्रेश्वर देवता मेले एवं मां भगवती जागरण के सफल आयोजन को लेकर भी व्यापारियों से सुझाव लिए गए। इसके अलावा नगर क्षेत्र से गुजर रहे यमुनोत्री हाईवे की बदहाल स्थिति पर राजमार्ग निर्माण खंड के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क पर बने गड्ढों को जल्द भरने, सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि जर्जर सड़क और गंदगी के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर महामंत्री सुमित रावत, पूर्व अध्यक्ष जगदीश असवाल, अजब सिंह, दीपक, सोबन सिंह, सोबत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed