{"_id":"69bd4ad12535989fa30b9a68","slug":"three-teachers-injured-after-boulder-falls-on-vehicle-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-118760-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वाहन पर बोल्डर गिरने के कारण तीन शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वाहन पर बोल्डर गिरने के कारण तीन शिक्षक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। संगमंचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर अगोड़ा जा रहे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस कारण वाहन का आगे का शीशा टूट गया। इस घटना में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दो शिक्षिकाओं को भी चोट आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसी क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पर पत्थर लगते ही चालक की सूझबूझ से वाहन गहरी खाई में गिरने से बच गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भंकोली और अगोड़ा गांव के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का वाहन हर दिन की तरह अगोड़ा की ओर जा रहा था। नौगांव-भंकोली के बीच में बरसात के कारण पहाड़ी से अचानक एक बोल्डर आकर वाहन के आगे वाले शीशे पर आ गिरा। इस कारण शीशा पूरी तरह टूट गया। घटना में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंकोली के प्रधानाध्यापक जगमोहन नौटियाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही अन्य दो शिक्षिकाओं को भी चोट आई। स्थानीय लोगाें ने घायलों को उसी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर गंभीर घायल शिक्षक का उपचार चल रहा है। साथ ही अन्य शिक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। स्थानीय निवासी संजय पंवार, मानेंद्र सिंह आदि का कहना है कि उनके क्षेत्र की सड़क पर बिना बरसात के भी पत्थर गिरने का भय बना रहता है। साथ ही सड़क भी बदहाल है। इसलिए इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।
Trending Videos