फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Trekkers stranded uttarkashi 8 people trapped on kedartal trek after avalanche blocks route rescue operation

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन से फंसे पश्चिम बंगाल और यूपी के आठ ट्रैकर, रेस्क्यू अभियान जारी

Sat, 31 Oct 2026 05:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम और बर्फबारी के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। हिमस्खलन के कारण रास्ता बाधित होने से बचाव दल को आगे बढ़ने में मुश्किल हो रही है। जिला प्रशासन की टीमें सभी लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Trekkers stranded uttarkashi 8 people trapped on kedartal trek after avalanche blocks route rescue operation
केदारताल ट्रेक पर गए ट्रेकर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चार दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर गए पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश के सात ट्रैकर्स और एक गाइड ट्रैक पर भारी हिमस्खलन के कारण भोजखड़क में फंस गए हैं। उनके साथ तीन पोर्टर और एक कुक सुरक्षित बीते शुक्रवार को गंगोत्री पहुंचे। वहां पर उन्होंने गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद शनिवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व वन विभाग की टीम फंसे हुए ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 27 अक्तूबर को 12 लोगों का दल केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। केदारताल पहुंचने के बाद वह बीते 29 अक्तूबर को गंगोत्री के लिए लौट रहे थे। तभी भोजखड़क के समीप अचानक भारी हिमस्खलन होने के कारण सात ट्रैकर्स सहित एक गाइड वहां पर फंस गए। उसके साथ अन्य तीन पोर्टर व एक कुक उस स्थान से आगे थे।

विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना
वे लोग बीते शुक्रवार को गंगोत्री पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूरी घटना की जानकारी गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों को दी। पार्क की ओर से प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। उसके बाद शनिवार को एनडीआरएफ सहित एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि केदारताल ट्रैक पर भोजखड़क के समीप पश्चिम बंगाल के तपस बाउरी, रतन घोष, मनोज खोवास, रिंटू मोंडल, उदय घोष और उत्तर प्रदेश की वर्तिका वर्मा, दीपक वर्मा सहित गाइड सिद्धार्थ राणा फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...चमोली:  विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद, इस सीजन तोड़े पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड

उनमें से एक ट्रैकर घायल भी है। इसके साथ ही गोेमुख के भोजबासा क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण तीन और तपोवन में चार ट्रैकर्स फंसे हैं। उनसे संपर्क हुआ है वह सभी सुरक्षित हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि केदारताल पर फंसे ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए प्रदेश सरकार से हेली सेवा की मांग की गई है। रविवार को हेली रेस्क्यू चलाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed