सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two Devotees Die of Heart Attack in Yamunotri

Uttarkashi News: हार्ट अटैक से यमुनोत्री में दो श्रद्धालुओं की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 21 May 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
Two Devotees Die of Heart Attack in Yamunotri
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। दोनों श्रद्धालुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बृहस्पतिवार सुबह यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब होने पर 108 सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया। मृतका की पहचान वंदना विजय सिंह बघेल (62) निवासी भिंड मलटेकडी श्याम नगर, अमरावती, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दोपहर में एसडीआरएफ की टीम ने एक पुरुष श्रद्धालु को स्वास्थ्य खराब होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पटेल नितिनभाई बालू भाई (68) निवासी भावनगर, गुजरात के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

वर्तमान यात्राकाल में अब तक एक महीने के अंतराल में यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी अखिल राणा ने इसकी पुष्टि की है। बताया है कि दोनों श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed