सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Western UP Notorious Sharp Shooter Jackie Arrested Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun: पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर जैकी गिरफ्तार, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर सहित कई गंभीर मामले दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 21 May 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
Western UP Notorious Sharp Shooter Jackie Arrested Dehradun Uttarakhand News in hindi
एसएसपी प्रमोद डोभाल - फोटो : विभाग
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व राजपुर थाना क्षेत्र में हुई अजय बटेजा की हत्या के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात शार्प शूटर रजत उर्फ जैकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में लूट, रंगदारी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।



पुलिस के अनुसार 26 मई 2025 को राजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार, जाखन निवासी अजय बटेज़ा की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को मुजफ्फरनगर जेल में बंद शातिर अपराधी रजत उर्फ जैकी की संलिप्तता की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 19 मई 2026 को उसे खालापार, मुजफ्फरनगर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पूछताछ में सामने आया कि संपत्ति विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई अमित बटेज़ा ने आरोपी को अजय बटेज़ा की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका और अन्य साथियों की मदद से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा

हत्या के बाद इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन जांच में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि इस मामले में अमित बटेज़ा और हुमेरा उर्फ जोया सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed