Uttarakhand: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को मिलेगी तैनाती, आठ और नौ जून को होगी काउंसलिंग
अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए स्क्रीनिंग के माध्यम से चयनित प्रवक्ताओं की काउंसलिंग आठ और नौ जून को शिक्षा निदेशालय में होगी। इन विद्यालयों के लिए चयनित सहायक अध्यापक एलटी की काउंसलिंग भी इसी दिन मंडलीय कार्यालयों में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित शिक्षकों को जल्द तैनाती मिलगी। इसके लिए आठ और नौ जून को काउंसलिंग होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
शिक्षा निदेशक ने मंडलीय अपर निदेशकों को जारी निर्देश में कहा, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए स्क्रीनिंग के माध्यम से चयनित प्रवक्ताओं की काउंसलिंग आठ और नौ जून को शिक्षा निदेशालय में होगी। जबकि इन विद्यालयों के लिए चयनित सहायक अध्यापक एलटी की काउंसलिंग भी इसी दिन मंडलीय कार्यालयों में होगी।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा
निर्देश में कहा गया है कि गर्मियों की छुट्टी वाले स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छुट्टी नहीं दी जाएगी। जबकि सर्दियों की छुट्टी वाले स्कूलों के शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल होने के लिए वास्तविक यात्रा अवकाश सहित काउंसलिंग की तिथि की छुट्टी दी जाएगी।