सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heatwave Scourge of Summer City Scorches Forest Fire Erupts in Kimari Region Car Gutted in Mohkampur Dehradun

Dehradun Weather: गर्मी का कहर, दहक उठा शहर,  किमाड़ी क्षेत्र में जंगल में लगी आग, मोहकमपुर में कार जली

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 21 May 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी देहरादून में बुधवार को तापमान 40 पार हो गया। यहां मोहकमपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पंतनगर में देहरादून से कम अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पारा 41 डिग्री सेंटीग्रेट रहने की संभावना जताई है। साथ ही लू की चेतावनी भी जारी की है।

Heatwave Scourge of Summer City Scorches Forest Fire Erupts in Kimari Region Car Gutted in Mohkampur Dehradun
भीषण गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून में बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। दोपहर के समय सूरज आग उगलता नजर आया, जिससे सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या कम दिखाई दी। गर्मी के कारण कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए।

Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी से तापमान नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। शहर में बुधवार को इन गर्मियों में पहली बार पारे ने 40 का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहकमपुर क्षेत्र में तापमान 40.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। इससे जन जीवन प्रभावित रहा। सड़कें शोलों सी तपीं तो कई जगह आग की घटनाएं भी हुईं। दोपहर के वक्त शहर की कई सड़कें सूनी हो गईं। लोग घरों में कैद हो गए। एसी, कूलर आदि उपकरणों से बिजली खपत बढ़ी तो बिजली के तारों में भी आग लगने लगी।

विज्ञापन

 

ये हुईं आग की घटनाएं

घटना एक: सेवानिवृत्त जज की कार में लगी आग

आईआईपी मोहकमपुर के पास बुधवार को एक कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार यह कार हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज कांता प्रसाद की थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि कार की सीएनजी वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ था जिससे पूरी कार ने आग पकड़ ली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

घटना दो: बिजली के खंभे पर लगी आग

भीषण गर्मी में बिजली के लोड के चलते खंभों पर शॉर्ट सर्किट हो रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को नेहरू ग्राम स्थित बिजली के खंभे पर आग लगी। आनन फानन बिजली सप्लाई रुकवाई गई और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

घटना तीन: बिजली के खंभे से गिरी चिंगारी से प्लॉट में लगी आग

बुधवार को ही कौलागढ़ में एक एक बिजली के खंभे पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की कुछ चिंगारियां नीचे खाली प्लॉट में गिरी तो वहां कूड़े और सूखी घास ने आग पकड़ ली। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग पास की दुकानों और घरों को चपेट में ले सकती थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें...ऑनलाइन गेम के चक्कर में गई जान: दुकान का सामान खरीदने के लिए घर से मांगे थे 40 हजार, हारने पर युवक ने खाया जहर

घटना चार: किमाड़ी के पास जंगल में आग लगी

गर्मी के चलते जंगलों में भी आग का खतरा लगातार बना हुआ है। बुधवार को किमाड़ी के पास स्थित जंगलों में भी आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली तो वहां से वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने आग को फैलने से पहले बुझा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed