{"_id":"6a0ed68bcf4a7d20b90eb008","slug":"dehradun-vigilance-arrested-junior-engineer-from-rishikesh-red-handed-while-accepting-a-bribe-50-thousand-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: विजिलेंस की कार्रवाई; ऋषिकेश से जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: विजिलेंस की कार्रवाई; ऋषिकेश से जेई 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 21 May 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले जेई फैसल खान की ओर से पेमेंट के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
विजिलेंस की टी ने आज कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में एक जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जेई ने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर की पेमेंट के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत की थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का काम करते हैं। उनके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। उक्त कार्य के बदले जेई फैसल खान की ओर से पेमेंट के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोरतल, थाना काशीपुर, उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।