फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vehicle packed with students overturns; major accident averted.

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं से भरा वाहन पलटा, बड़ा हादसा बचा

Wed, 08 Jul 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 08 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Vehicle packed with students overturns; major accident averted.
पांच छात्रोंको आई है मामूली चोटें
विज्ञापन

पुरोला। मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती फते पर्वत क्षेत्र में मंगलवार शाम छात्र-छात्राओं से भरा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। धौला–मुसाई पानी–दौणी मोटर मार्ग पर मुसाई पानी के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में राजकीय इंटर कॉलेज दौणी के 10 से 12 छात्र-छात्राएं सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी विद्यार्थी सुरक्षित बच गए और केवल पांच को मामूली चोटें आईं जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मंगलवार शाम करीब छह बजे नैटवाड़ से छात्र-छात्राओं को लेकर दौणी लौट रहा था। मुसाई पानी के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोरी प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी विद्यार्थियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे में अंशुमान पुत्र सूरत सिंह (सट्टा), वर्षिता पुत्री उमेश (सट्टा), गुन्नू पुत्री चमन (दौणी), निकिता पुत्री विदेश सिंह (मसरी) और आशिका पुत्री श्याम सिंह (मसरी) को हल्की चोटें आईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed