फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers adamant on demand to open a Kendriya Vidyalaya in Bhatwari.

Uttarkashi News: भटवाड़ी में केवि खोलने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Sat, 04 Jul 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 04 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers adamant on demand to open a Kendriya Vidyalaya in Bhatwari.
मांग को लेकर 10वें दिन भी धरना जारी रहा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी में केवि खोलने और गंगोत्री हाईवे सड़क चौड़ीकरण सहित तीन सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीणों का शनिवार को दसवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग दोहराई। वहीं, पूर्व प्रमुख विनीता रावत ने इस संबंध में गढ़वाल आयुक्त और सीएम सचिव से मिलकर क्षेत्रीय जनता की इन मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया।
भटवाड़ी के रामलीला मैदान में क्षेत्रीय ग्रामीण पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे हैं। विभिन्न गांवों के लोग बारी-बारी से धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि भटवाड़ी सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही गंगोत्री धाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के कारण गंगोत्री हाईवे का जल्द चौड़ीकरण भी जरूरी है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील में अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से नहीं बैठते, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से तहसील मुख्यालय में उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख विनीता रावत ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय जनता की मांग पर मुलाकात के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने व केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर आकाश नेगी, विपिन राणा, संदीप राणा, विवेक नौटियाल, प्रीतम, संदीप रावत, महेंद्र, राजकेंद्र थनवाण, यजवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed