फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   With the cooperation of the Prime Minister, development in the state got a new impetus: Bahuguna

पीएम के सहयोग से राज्य में विकास को नई गति मिली : बहुगुणा

Sat, 04 Jul 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 04 Jul 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
With the cooperation of the Prime Minister, development in the state got a new impetus: Bahuguna
मंत्री ने किया जिला स्तरीय सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के साथ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार से जिला स्तरीय सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियां एवं स्टॉलों का मंत्री ने निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत और खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है।
विज्ञापन

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण, 113 करोड़ रुपये की लागत से आस्था पथ व एक अरब रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं पर कार्य जारी है। कार्यक्रम में किसानों, मत्स्य पालकों और महिला लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए जबकि समाज कल्याण विभाग ने 19 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, रणबीर सिंह महंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed