सब्सक्राइब करें

मासूम का क्या दोष था?: युद्ध की विभीषिका झेल रहा यूक्रेन, रुला देती हैं तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

यूक्रेन से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सिर से लेकर पांव तक पूरे शरीर में सिरहन पैदा कर देने वाली हैं। बर्बरता का यह मंजर किसी को भी रुला देने वाला है। यहां सब कुछ तबाह हो चुका है।  

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Kyiv facing the horrors of war, photos make us cry
मासूम को बचाता यूक्रेनी सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

यूक्रेन तबाही के उस दौर से गुजर रहा है, जिसे इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा। कभी यूक्रेन के सबसे अच्छे शहरों में शुमार होने वाले नाम इस समय रूसी आक्रामकता की विभीषिका को झेल रहे हैं। यहां सबकुछ खत्म हो चुका है। एक पल को कदम रोक लेने वाली इमारतें खंडहर बन गई हैं। टैंक, मिसाइल और गोलीबारी के दाग इन इमारतों से झांक-झांक कर अपने ऊपर हुए वीभत्स हमलों की गवाही दे रहे हैं। 


 

Trending Videos
Russia Ukraine War: Kyiv facing the horrors of war, photos make us cry
मलबे में ढेर इमारत - फोटो : सोशल मीडिया

मासूम का क्या दोष था
भले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन लाख सफाई दे रहे हों कि, उनके सैनिकों ने नागरिक इलाकों को निशाना नहीं बनाया है, लेकिन यूक्रेन के इरपिन शहर की एक तस्वीर उनके झूठ से पर्दा उठाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इरपिन शहर की इस तस्वीर में एक यूक्रेनी सैनिक एक मासूम को बचाने का प्रयास कर रहा है। पीछे पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में हर कोई दोनों देशों से यही सवाल करेगा कि, आखिर इस मासूम का दोष क्या था?

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War: Kyiv facing the horrors of war, photos make us cry
यूक्रेन में एक सैनिक परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

सैकड़ों सैनिकों की मौत
रूस-यूक्रेन की मौत दसवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस जंग में अब तक सैकड़ों सैनिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि, उसने यूक्रेन के 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है, लेकिन रूस ने इसका खंडन किया है। 

 

Russia Ukraine War: Kyiv facing the horrors of war, photos make us cry
यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन - फोटो : सोशल मीडिया
सब कुछ बिखर गया 
रूस की ओर से बर्बर हमले का दंश यूक्रेन कई सालों तक झेलता रहेगा। इसमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने इन हमलों में अपना सबकुछ खो दिया है। 

 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Kyiv facing the horrors of war, photos make us cry
कीव में ट्रेन के बाहर खचाखच भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

कीव के बाहर निकलने की जद्दोजहद
यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को लेकर शुरू हुई जंग दसवें दिन में पहुंच चुकी है। रूस ने कीव के कई रिहायशी इलाकों पर भी मिसाइल व बम से हमला किया है। इस बीच कीव से बाहर निकलने वालों की जद्दोजहद जारी है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed