{"_id":"6952152592005bee3403a608","slug":"video-fog-in-fatehabad-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में छाई धुंध, वाहन चालकों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सोमवार सुबह घनी धुंध छाई रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर हाईवे और मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए।
कई स्थानों पर वाहन चालकों ने फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाए। धुंध के कारण कुछ देर के लिए यातायात की रफ्तार थम सी गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग गया। घनी धुंध का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने में सतर्क नजर आए। कई स्कूलों में बच्चे देरी से पहुंचे। वहीं कुछ अभिभावकों ने धुंध कम होने तक बच्चों को घर से निकलने से रोके रखा। ठंड और धुंध के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी अभिभावक चिंतित दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलते ठंड में और इजाफा महसूस किया गया। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में भी लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल पहने हुए दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।