Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PM SVANidhi scheme has become an economic lifeline for small business owners: Suman Bahmani

छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल बनी पीएम स्वनिधि योजना : सुमन बहमनी

Thu, 12 Nov 2026 04:00 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:00 PM IST
PM SVANidhi scheme has become an economic lifeline for small business owners: Suman Bahmani
यमुनानगर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर निगम की ओर से जगाधरी के सेक्टर-17 स्थित मनोहर वेंडिंग जोन में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी संचालकों और छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। योजना से हजारों परिवारों की आजीविका को सहारा मिला है और छोटे कारोबारी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में मेयर सुमन बहमनी, पार्षद प्रियांक शर्मा और टीएफआई गोपाल बक्शी ने योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्स के उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। महोत्सव के दौरान 12 स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों के माध्यम से लाभार्थी 10 हजार से 30 हजार रुपये तक की खरीदारी कर सकेंगे। मेयर ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी गारंटी के पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वालों को ब्याज सब्सिडी और आगे अधिक ऋण लेने का अवसर मिलता है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक की सुविधा भी दी जा रही है। यमुनानगर जिले में अब तक 13,177 पथ विक्रेताओं को पहला, 3,746 को दूसरा और 841 पथ विक्रेताओं को तीसरा ऋण मिल चुका है। तीन वेंडिंग जोन बने, अब तक शिफ्ट नहीं हुईं रेहड़ियां शहर में रेहड़ी-फड़ी के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए गए थे। इनमें मनोहर वेंडिंग जोन, औद्योगिक क्षेत्र और गणेश नगर शामिल हैं। इसके बावजूद अभी तक एक भी रेहड़ी-फड़ी को इन वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इस कारण शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद रेहड़ी-फड़ी संचालकों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके। पार्षद प्रियांक शर्मा ने कहा कि मनोहर वेंडिंग जोन को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। महोत्सव का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना भी है। इस मौके पर मुक्ता, हेमलता, नेहा, सुधीर, नवीन, सुदेश कुमार, जाहिद और रामकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026
विज्ञापन

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में देरी पर भड़के डिप्टी सीएम

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: गाजे-बाजे के साथ निकली गणेश-लक्ष्मी की विसर्जन शोभायात्रा

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

12 Nov 2026

संतकबीरनगर: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर अलर्ट रही पुलिस

12 Nov 2026

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

12 Nov 2026

महराजगंज: पत्नी को वीडियो कॉल कर रोया ट्रक चालक, छह दिन से लापता

12 Nov 2026

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

12 Nov 2026

MP में बढ़ेगी ठिठुरन!

12 Nov 2026

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed