{"_id":"6a32a4f27151550bda0db42c","slug":"video-mla-raises-questions-over-the-transfer-of-the-patwari-known-for-submitting-a-controversial-site-inspection-report-for-chamned-ward-to-kinnaur-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जिप वार्ड चमनेड़ में चर्चित मौका रिपोर्ट देने वाले पटवारी के किन्नौर तबादले पर विधायक ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जिप वार्ड चमनेड़ में चर्चित मौका रिपोर्ट देने वाले पटवारी के किन्नौर तबादले पर विधायक ने उठाए सवाल
जिला परिषद चमनेड़ वार्ड चुनाव से जुड़े विवाद में मौका रिपोर्ट देने वाले पटवारी के तबादले को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बलोह पटवार सर्कल में तैनात पटवारी अमित कुमार का तबादला किन्नौर जिले की पूह तहसील के दुर्गम क्षेत्र गियाबैंग किए जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और इसे ईमानदार कर्मचारी को मिली सजा करार दिया है।
जिला परिषद चमनेड़ वार्ड से चुनाव लड़ने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित शर्मा का नामांकन रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम हमीरपुर की ओर से अवैध कब्जे से जुड़े मामले में रद्द किया गया था। एसडीएम के इस फैसले के खिलाफ प्रत्याशी रोहित ने हाईकोर्ट में चुनावी याचिका दायर की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित पटवारी ने अपनी मौका रिपोर्ट सौंपी थी। इस आधार पर रोहित शर्मा ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां उन्हें राहत मिली। हाईकोर्ट ने एसडीएम को अपने फैसले पर पुर्नविचार करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट के निर्देशों और मौजूदा तथ्यों के आधार पर एसडीएम को फैसला पलटना पड़ा और रोहित शर्मा को चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई। इसके बाद रोहित शर्मा जिला परिषद सदस्य निर्वाचित भी हो गए। इसी बीच बलोह पटवार सर्कल में कार्यरत पटवारी अमित कुमार का आठ जून 2026 को तबादला किन्नौर जिले के गियाबैंग क्षेत्र में कर दिया गया। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जिस पटवारी ने अपनी ड्यूटी के तहत रिपोर्ट तैयार की, उसका दुर्गम क्षेत्र में तबादला कर दिया गया। इससे गलत संदेश जाता है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब समय आने पर देगी। हमीरपुर में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पांचों सीट जीतेगी। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को जनादेश से जनता जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।