Hindi News
›
Video
›
India News
›
Akhilesh-Mamta Meet: BJP fumes over Akhilesh's meeting with Mamta, says 'wherever he went, he got defeated!'
{"_id":"69fcf73323d81d296802bb65","slug":"akhilesh-mamta-meet-bjp-fumes-over-akhilesh-s-meeting-with-mamta-says-wherever-he-went-he-got-defeated-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Akhilesh-Mamta Meet: अखिलेश की ममता से मुलाकात पर तमतमाई भाजपा, बोली 'जहां गए वहीं हरवाया!'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Akhilesh-Mamta Meet: अखिलेश की ममता से मुलाकात पर तमतमाई भाजपा, बोली 'जहां गए वहीं हरवाया!'
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Fri, 08 May 2026 03:45 AM IST
Link Copied
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया और कहा, “आप हारीं नहीं हैं, आपने बहुत अच्छा लड़ाई लड़ी है।” दोनों नेताओं की यह मुलाकात चुनाव परिणाम आने के बाद काफी चर्चा में रही। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव सीधे ममता बनर्जी के आवास पहुंचे, जहां टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ममता बनर्जी को निशाने पर रखती रही है क्योंकि वह महिलाओं और आम जनता की मजबूत आवाज हैं। अखिलेश ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन जिस तरह ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने संघर्ष किया, वह सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में जो राजनीतिक माहौल बना, वैसा ही प्रयोग पहले उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। इसके बाद विपक्षी दलों के कई नेताओं ने ममता बनर्जी से संपर्क कर उनका समर्थन जताया। अखिलेश यादव की यह मुलाकात भी विपक्षी एकजुटता के संकेत के रूप में देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल एक साझा रणनीति बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि “दीदी ने जिस तरह संघर्ष किया, वह किसी भी नेता के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वहीं ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव के समर्थन के लिए उनका आभार जताया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर कहा, "अखिलेश यादव एक महाहारे हुए पार्टी से हैं और ममता बनर्जी भी महाहारे हुए पार्टी से हैं। दोनों दुखी व्यक्ति एक दूसरे का आंसू पोछने के लिए एक साथ मिले। फिर ममता बनर्जी जाएंगी स्टालिन के पास क्योंकि उनका भी तो आंसू पोछना है। TMC का विनाश उनके अपने कारण हुआ है।
राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "जहां कुछ सीटें आ जाती हैं वहां इनका प्रभाव है और जहां कम आ जाएं वहां दबाव है...समाजवादी पार्टी के तमाम लोगों ने बिहार में राजद का समर्थन किया तब राजद हार गई। असम में कांग्रेस का समर्थन किया, वहां उनके अध्यक्ष ही चुनाव हार गए। पश्चिम बंगाल में TMC का समर्थन किया वो भी हार गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।