Hindi News
›
Video
›
India News
›
West Bengal Election Result 2026: Mamata adamant on not resigning, Samik Bhattacharya fiercely targeted?
{"_id":"69fa58a90d7b55e8eb0ca053","slug":"west-bengal-election-result-2026-mamata-adamant-on-not-resigning-samik-bhattacharya-fiercely-targeted-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"West Bengal Election Result 2026: ममता इस्तीफा न देने पर अड़ीं, समिक भट्टाचार्य ने जमकर साधा निशाना?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Election Result 2026: ममता इस्तीफा न देने पर अड़ीं, समिक भट्टाचार्य ने जमकर साधा निशाना?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Wed, 06 May 2026 03:30 AM IST
Link Copied
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ' वाले बयान पर कहा, "इस पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता हूं। संविधान में इसका प्रावधान है। जो कुछ है वो संविधान में है। सर्वोच्च स्थान पर संविधान है और जो कुछ होगा वो संविधान के दायरे से ही होगा।" उन्होंने आगे कहा, "जो छुट-पुट घटनाएं हो रही हैं, इस पर हमने प्रचार संघ से बात की है। तृणमूल कांग्रेस का ये अंदरूनी झगड़ा है। रातों रात कुछ क्लबों ने भगवा टीका लगा लिया और अपने हाथों में भगवा झंडा उठा लिया और तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में जा कर ऐसा कर रहे हैं.ये हमारे लोग नहीं कर रहे हैं. हम अपने स्तर पर भी इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं और हम इसे रोक भी लेंगे। हमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन ये तृणमूल कांग्रेस का आपसी झंझट है
EVM को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, "अगर कुछ स्पष्ट नहीं है तो हम जवाब नहीं दे सकते। ये मशीनें क्या थीं? ये किस टेबल पर थीं? यह कौन सी विधानसभा सीट थी? अगर ये विशेष विवरण स्पष्ट नहीं हैं तो हम कैसे जवाब दे सकते हैं?" ममता बनर्जी द्वारा मतगणना केंद्र पर कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी किए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा, "CCTV कैमरा कभी बंद नहीं था। मैंने DEO से भी बात की; किसी को पीटा नहीं गया। ऐसी चीजें किसी भी उम्मीदवार के साथ कभी नहीं होतीं। अगर ऐसा होता भी है, तो शिकायत दर्ज की जाती है और FIR दर्ज की जाती है। न तो कोई शिकायत मिली और न ही कोई FIR दर्ज की गई। ऐसा कुछ नहीं हुआ।"
EC के खिलाफ उनके आरोपों पर, उन्होंने कहा, "CEO की मतगणना में कोई भूमिका नहीं है। रिटर्निंग ऑफिसर DEO के गाइडेंस में यह काम करता है" फाल्टा में पुनर्मतदान पर, उन्होंने कहा, "सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हम देखेंगे कि टेप या परफ्यूम लगाने जैसी कोई घटना न हो।"CM ममता बनर्जी के "मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ" वाले बयान पर उन्होंने कहा, "हमारा इससे क्या लेना-देना है? वह मुख्यमंत्री हैं। यहाँ राज्यपाल हैं, संविधान है। संविधान सबसे ऊपर है। CEO और ECI का इससे कोई लेना-देना नहीं है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।