Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bengal Election Results 2026: Humayun Kabir's shocking statement amid vote counting!
{"_id":"69f826d36c782bea2303be64","slug":"bengal-election-results-2026-humayun-kabir-s-shocking-statement-amid-vote-counting-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bengal Election Results 2026 : वोटों की गिनती के बीच हुमायूं कबीर का चौंकाने वाला बयान!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Election Results 2026 : वोटों की गिनती के बीच हुमायूं कबीर का चौंकाने वाला बयान!
Video Desk Amar Ujala Published by: Anjali Updated Mon, 04 May 2026 10:25 AM IST
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना तेजी से जारी है और शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा नजर आ रहा है, जहां प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हर राउंड के साथ आंकड़े बदल रहे हैं, जिससे सस्पेंस बना हुआ है... वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधी टक्कर है। दोनों गठबंधनों के बीच सीटों को लेकर बराबरी का मुकाबला चल रहा है, जिससे परिणाम आखिरी राउंड तक दिलचस्प बने रहने की संभावना है। दूसरी ओर असम में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है और पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है...
बता दें कि मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर चरण की निगरानी की जा रही है। देशभर की नजरें इन चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि ये परिणाम आगामी राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं...
इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी यानि के संस्थापक और रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूं का बड़ा बयान सामने आया है.. बता दें कि हुमायूं कबीर ने दावा करते हुए कहा है कि "हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं, उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हमें बहुत जल्द रुझान पता चल जाएगा। मतगणना अधिकारी मतगणना केंद्र पहुंच चुके हैं। मैं भी वहां गया था। सब ठीक है..."
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।