Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Lalu did a road show in Danapur, Chirag Paswan took aim and gave this advice!
{"_id":"690924dbfdbbb15de6089273","slug":"bihar-election-2025-lalu-did-a-road-show-in-danapur-chirag-paswan-took-aim-and-gave-this-advice-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: लालू ने किया दानापुर में रोड शो, चिराग पासवान ने साधा निशाना दी ये नसीहत!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: लालू ने किया दानापुर में रोड शो, चिराग पासवान ने साधा निशाना दी ये नसीहत!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 04 Nov 2025 06:30 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए दानापुर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य रोड शो किया। पिछले कुछ साल में लालू यादव बहुत कम ही चुनाव प्रचार में दिखाई दिए हैं, लेकिन यह रोड शो उनके सक्रिय चुनावी मैदान में उतरने का संकेत था। उन्होंने यह रोड शो दानापुर से आरजेडी के उम्मीदवार रीतलाल यादव के समर्थन में किया, जो फिलहाल जेल में बंद हैं।
यह रोड शो पटना में दीघा से खगौल तक, लगभग 15 किलोमीटर लंबा था, और इसमें हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर उमड़ पड़े। लालू यादव ने एक बस पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कई जगहों पर समर्थकों ने उनके काफिले पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की, जिसमें कहीं-कहीं जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी उनके साथ थीं। रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह वर्तमान में भागलपुर जेल में बंद हैं। इस रोड शो के जरिए लालू यादव ने पटना जिले में अपने मतदाता आधार को मजबूत करने और जेल में बंद उम्मीदवार के लिए प्रतीकात्मक प्रचार कर उनके प्रभाव का फायदा उठाने की कोशिश की। लालू यादव के प्रचार में उतरने से दानापुर के राजनीतिक माहौल में तेजी आने की उम्मीद है, जहां 6 नवंबर को मतदान होना है।
एलजेपी-रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "उनकी उम्र को देखते हुए हम इस बात का मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। लेकिन ये चिंता का विषय जरूर रहा है कि कानून सबके लिए एक बराबर है और एक बराबर होना भी चाहिए। आपने स्वास्थ्य की चिंताओं को जहिर करते हुए आप बाहर हैं। ऐसे में आप परिवार के साथ घुमने जाते हैं और चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, नामांकन में जा रहे हैं। दूसरों के यहां भोज निमंत्रण में जा रहे हैं तो ऐसे में आप ये सारे कार्य कर पा रहे हैं। उनकी उम्र तो जरूर है और उनको दिक्कत होगी ही लेकिन ऐसे में आपने जिस विषय को आधार बनाया और कानून की धाराओं का दुरुपयोग करना भी अपने आप में एक अपराध है. संभवत: अब उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।