Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi AQI Update: Pollution hits Delhi, know the AQI of these areas? | AQI | CM Delhi
{"_id":"69086c6c4a114850420562a8","slug":"delhi-aqi-update-pollution-hits-delhi-know-the-aqi-of-these-areas-aqi-cm-delhi-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण की मार, इन इलाकों के AQI का जानें हाल? | AQI | CM Delhi","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi AQI Update: दिल्ली में प्रदूषण की मार, इन इलाकों के AQI का जानें हाल? | AQI | CM Delhi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तन्मय बरनवाल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:18 PM IST
Link Copied
दिल्ली में प्रदूषण काफी गंभीर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 300 के पार जा चुका है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए, प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के उपाय के तौर पर कर्तव्य पथ के आसपास ट्रक-माउंटेड वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए हैं।दिल्ली के लोधी रोड पर 312, और आनंद विहार इलाके में 371 एक्यूआई दर्ज किया गया है, जो गंभीर प्रदूषण का संकेत है। राजधानी में हवा की गति सुस्त पड़ने और पारा गिरने से लोगों का सांसों पर संकट बरकरार है। ऐसे में प्रदूषण धीरे-धीरे गंभीर श्रेणी की ओर पहुंच रहा है। दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण का साया फिर गहरा गया है।
इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया, जिसमें शनिवार की तुलना में 63 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 351, नोएडा में 348 और ग्रेटर नोएडा में 340 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हाला सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 215 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2050 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 16000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।