Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Politics: After Nitish Kumar, even after becoming the Chief Minister of Bihar, BJP will face a big chall
{"_id":"69a9aefda3055ce3e0083386","slug":"bihar-politics-after-nitish-kumar-even-after-becoming-the-chief-minister-of-bihar-bjp-will-face-a-big-chall-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: बिहार में सीएम पद पाने के बाद भी बीजेपी के सामने होगी ये बड़ी चुनौती !","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Politics: बिहार में सीएम पद पाने के बाद भी बीजेपी के सामने होगी ये बड़ी चुनौती !
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Thu, 05 Mar 2026 09:57 PM IST
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का समापन होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, नीतीश कुमार ने सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया है कि वे स्वयं राज्यसभा जाना चाहते हैं। इससे यह भी साफ हो गया है कि अब बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। संभावना यही जताई जा रही है कि अब बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और जदयू को उपमुख्यमंत्री सहित कई विभागों की हिस्सेदारी मिलेगी। इसे भाजपा की बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है क्योंकि भाजपा उत्तर भारत के तमाम राज्यों में शानदार जीत हासिल करने के बाद भी अब तक बिहार में अपना मुख्यमंत्री नहीं बनवा पाई थी। मोदी-शाह के राजनीतिक युग में भाजपा के मुकुट में अब यह मोती भी जड़ा जाने वाला है।
इसके साथ ही भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती भी आने वाली है। बिहार में भाजपा का शासन स्थाई और आगे की राह निर्विघ्न करने के लिए उसे नीतीश कुमार और जदयू के समर्थकों का दिल भी जीतना होगा। भाजपा के लिए यह राह आसान होने वाली नहीं है। संभवतः यही कारण है कि स्वयं नीतीश कुमार ने नई सरकार के लिए अपने समर्थकों का भरोसा दिलाने की कोशिश की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि बिहार से उनका नाता बना रहेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि नई सरकार को वे अपना मार्गदर्शन और समर्थन देते रहेंगे। नीतीश के इस बयान से लोगों की नाराजगी कम हो सकती है और नई सरकार की राह कुछ आसान हो सकती हैं।
नीतीश समर्थकों की नाराजगी को कम करने में निशांत की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण हो सकती है। यदि उन्हें बिहार का उपमुख्यमंत्री बना दिया जाता है, जिसकी संभावना जताई जा रही है, तो जनता उनके रूप में नीतीश कुमार का अक्स देख सकती है और इससे नीतीश समर्थकों की नाराजगी कम हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।