सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   BJP can bet on this face for the post of UP BJP President!

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए इस चेहरे पर दांव लगा सकती है भाजपा!

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 13 Dec 2025 04:49 AM IST
BJP can bet on this face for the post of UP BJP President!
उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि संगठन का नया चेहरा कौन होगा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शुक्रवार दोपहर राजधानी पहुंचे और सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक विस्तृत चर्चा चली। इसके बाद उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चुनावी तैयारियों पर महत्वपूर्ण बैठक की अगुआई की।

पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया। उनके मुताबिक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की पूरी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। अगले दिन यानी रविवार को जरूरत पड़ने पर मतदान कराया जाएगा। यदि मतदान की आवश्यकता न पड़ी तो रविवार दोपहर एक बजे नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

इधर, प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा खेमे में कयासों का दौर तेज है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी विपक्ष के पीडीए मोर्चे की रणनीति को देखते हुए इस बार भी ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। चर्चा में शामिल नामों में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद, रेखा वर्मा और साध्वी ज्योति निरंजन जैसी प्रमुख हस्तियों के नाम भी संभावित दावेदारों की सूची में शामिल हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक मतदाताओं की अंतिम सूची को बीएल संतोष ने स्वयं फाइनल किया। इस सूची में कुल 464 मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें पाँच सांसद, 26 विधायक, आठ विधान परिषद सदस्य और 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य तथा जिला अध्यक्ष शामिल हैं। भाजपा के विधानमंडल दल के सदस्यों की संख्या के अनुसार 10 प्रतिशत और यूपी कोटे के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों में से भी दस लोग इस सूची में शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। रविवार को होने वाला चुनाव डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में संपन्न कराया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पूरी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां तय कीं।

पार्टी ने चुनाव को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए दोनों उप मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्था की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संजय राय को दी गई है। रविवार को मतदान प्रबंधन की कमान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला संभालेंगे।

रविवार को केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों समेत करीब 3500 पदाधिकारियों को आंबेडकर सभागार में बुलाया गया है। इतने बड़े स्तर पर भागीदारी से यह साफ है कि भाजपा संगठन इस चुनाव को महज औपचारिकता न मानकर भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने वाले अहम चरण के रूप में देख रहा है।

अब सबकी निगाहें शनिवार के नामांकन और रविवार की घोषणा पर टिकी हैं खासकर इस बात पर कि क्या भाजपा वास्तव में एक बार फिर ओबीसी नेतृत्व पर भरोसा जताती है या किसी नए समीकरण का रास्ता खोलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Umaria News: क्वार्टर से चला रहा था फर्जी कारोबार, जांच में खुला करोड़ों का टैक्स घोटाला | MP News

12 Dec 2025

बच्चों का दिमाग बिगाड़ रही Social Media Notification ? नए Reasearch में चौंकाने वाला खुलासा|

12 Dec 2025

Wifi Hack : Warning! पुराना Wi-Fi पासवर्ड बन सकता है आपके प्राइवेसी पर रिस्क | Amar Ujala

12 Dec 2025

UPSC 2026 में निकल गई अब बंपर भर्ती, NDA-CDS 2026 के जानें कितने पद खाली? Amar Ujala News

12 Dec 2025

अब शब्दों का सहारा बनेगा Emergency Live Video, जानें एंड्रॉयड के इस नए फीचर के बारे में?

12 Dec 2025
विज्ञापन

Bihar Politics: टूटेगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी? विधायक रामेश्वर महतो ने खोला मोर्चा

12 Dec 2025

UP BJP President News: कौन बनेगा यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष? इन 4 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

12 Dec 2025
विज्ञापन

Karnataka Congress Crisis: डीके शिवकुमार बनेंगे सीएम? खतरे में सिद्धारमैया की कुर्सी!

12 Dec 2025

DGCA Action on IndiGo: इंडिगो पर डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, चार फ्लाइट इंस्पेक्टर को किया निलंबित

12 Dec 2025

Umar Khalid Bail News: उमर खालिद को किन शर्तों पर मिली जमानत? | Amar Ujala | Interim Bail

12 Dec 2025

Bihar Politics: खतरे में इन विधायकों की कुर्सी! पटना हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

12 Dec 2025

Shivraj Patil Demise: इंदिरा-राजीव सरकार में संभाले अहम पद,कौन थे शिवराज पाटिल ?

12 Dec 2025

पाकिस्तान में आसिम मुनीर ने बनाया बंटवारे का प्लान,भड़क गए लोग !

12 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

12 Dec 2025

कैमरे पर धूम्रपान करते दिखे टीएमसी सांसद सौगत रॉय!

12 Dec 2025

पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर क्या हुई बात?

12 Dec 2025

पीएम आवास पर NDA सांसदों के लिए विशेष रात्रि भोज

12 Dec 2025

SIR से डर से बांग्लादेश लौट रहे घुसपैठिए, देखिए हकीमपुर पोस्ट से अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट

12 Dec 2025

Hanumangarh में इथेनॉल फैक्टरी को लेकर बवाल, किसानों ने 16 गाड़ियां फूंकीं | Amar Ujala Rajasthan

11 Dec 2025

Rajasthan Weather: 12 दिसंबर से तापमान में गिरावट, माउंट आबू और नागौर सबसे ठंडा | Mount Abu Weather

11 Dec 2025

बाबा प्रेमानंद जी के द्वारा बोले हुए विचारों पर देश मे चल रहे विरोध पर बागेश्वर महाराज ने दी प्रतिक्रियाCyber

11 Dec 2025

Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी | Jaipur News

11 Dec 2025

Second Hand Phone असली है या चोरी का? सिर्फ 1 SMS से पता करें! | Amar Ujala

11 Dec 2025

Indigo 10,000 Travel Vouchers News: सिर्फ इन यात्रियों 10,000 तक का मुआवजा देगी इंडिगो

11 Dec 2025

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने बताया कौन है उनका पहला प्यार? हाल ही में टूटी थी पलाश मुच्छल से शादी

11 Dec 2025

Trump Gold Card: अमेरिकी नागरिकता के लिए आज से नया नियम जान लीजिए!

11 Dec 2025

धुरंधर' में कैसे बना अक्षय का डकैत लुक? डिजाइनर ने बताई दिलचस्प बात

11 Dec 2025

Mexico 50% Tariff on India: US के बाद अब मैक्सिको का टैरिफ! भारत पर क्या होगा असर?

11 Dec 2025

Mexico 50% Tariff on India: US के बाद अब मैक्सिको का टैरिफ! भारत पर क्या होगा असर?

11 Dec 2025

Hanumangarh Violence: पुलिस का लाठीचार्ज, किसानों का प्रदर्शन और इंटरनेट हुआ बंद | Protest

11 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed