Hindi News
›
Video
›
India News
›
'Chatur' from *3 Idiots* comes out in support of Sonam Wangchuk—so why are fans furious with Aamir Khan?
{"_id":"6a5606a206d45cc464058917","slug":"chatur-from-3-idiots-comes-out-in-support-of-sonam-wangchuk-so-why-are-fans-furious-with-aamir-khan-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के 'चतुर', तो आमिर खान पर क्यों भड़के फैंस?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के 'चतुर', तो आमिर खान पर क्यों भड़के फैंस?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Tue, 14 Jul 2026 03:21 PM IST
Link Copied
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत के बीच फिल्म '3 इडियट्स' में 'चतुर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य उनके समर्थन में सामने आए हैं। ओमी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह नहीं चाहते कि "फुंसुक वांगडू" मर जाएं और लोगों से सोनम वांगचुक की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की। उनके इस वीडियो की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है, वहीं कई यूजर्स इस मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी पर सवाल उठा रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक की सेहत लगातार गिर रही है। सीजेपी के अनुसार उनका वजन 8.2 किलोग्राम कम हो चुका है और ब्लड ग्लूकोज स्तर 67 तक पहुंच गया है। यह आंदोलन नीट-यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।