फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates thane hit and run builder son hit scooter killed rider

Maharashtra: बिल्डर के बेटे की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 03:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates thane hit and run builder son hit scooter killed rider
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्रमुख बिल्डर और स्थानीय राजनेता के बेटे पर कार की टक्कर से 51 वर्षीय स्कूटर सवार की जान लेने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उल्हासनगर में हुआ। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अविनाश मुथा के रूप में हुई है। वह कल्याण के एक बड़े ज्वैलर, बिल्डर और स्थानीय राजनेता का बेटा है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उल्हासनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मृतक की पहचान कल्याण के म्हारल गांव निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह स्कूटर से शाहाड की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी की कार ने कथित रूप से उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस ने अविनाश मुथा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed