{"_id":"6a55fef352a659b5340dcc0e","slug":"woman-molested-family-chased-for-25-km-nine-arrested-so-far-in-nashik-horror-case-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nashik Horror: नासिक में गुंडागर्दी; महिला से छेड़छाड़, परिवार का 25 किलोमीटर तक पीछा, अब तक नौ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nashik Horror: नासिक में गुंडागर्दी; महिला से छेड़छाड़, परिवार का 25 किलोमीटर तक पीछा, अब तक नौ गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 02:49 PM IST
प्रशांत तिवारी
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:49 PM IST
सार
नासिक में पिकनिक पर गया परिवार उस वक्त दहशत में आ गया, जब महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि कार पर हमला करते हुए कई किलोमीटर तक पीछा भी किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासिक के इगतपुरी स्थित भवली बांध पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार की महिला से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और 25-30 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वीडियो और तकनीकी जांच के आधार पर नौ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है कि घटना में शामिल एक आरोपी पर पहले से हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला?
यह घटना 12 जुलाई को नासिक जिले के इगतपुरी स्थित भवली बांध और झरने वाले पर्यटन स्थल पर हुई। परिवार के मुताबिक, वे पिकनिक मनाने गए थे। खाना खाने और समय बिताने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी वहां मौजूद 20-25 वर्ष के दो युवकों ने परिवार की एक महिला पर फब्तियां कसीं, सीटी बजाई और उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर पीड़िता ने दोनों युवकों को डांटा। इसके बाद उसके पति और देवर ने भी उन्हें डाटा और सवाल किया कि इस तरह किसी महिला के साथ इस तरह की हरकत क्यों कर रहे हो? जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
कैसे बढ़ता गया विवाद?
परिवार का आरोप है कि कुछ ही देर बाद आसपास की दुकानों और गांव से जुड़े 8-10 लोग वहां पहुंच गए और परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। स्थिति बिगड़ती देख परिवार वहां से अपनी कार में बैठकर नासिक के लिए निकल पड़ा।
विज्ञापन
कार का पीछा कर कैसे किया हमला?
पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में अचानक एक कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। उसमें सवार लोग लोहे की रॉड और डंडे लेकर उतरे और उनकी कार पर हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए और गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। परिवार का कहना है कि हमलावरों ने करीब 25 से 30 किलोमीटर तक लगातार उनका पीछा किया। जहां-जहां उनकी कार धीमी हुई या रुकी, वहां-वहां उन पर हमला करने की कोशिश की गई। घटना के समय कार में बच्चे भी मौजूद थे, जो अब तक सदमे में हैं।
परिवार ने और क्या आरोप लगाए?
परिवार का आरोप है कि हमले के दौरान पीड़िता के पति के गले से सोने की चेन छीन ली गई। इसके अलावा परिवार की एक सदस्य का मोबाइल फोन भी गायब हो गया। पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
परिवार की शिकायत पर इगतपुरी पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की। इसके बाद वीडियो फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाया।
'आरोपियों को पनाह देने वालों पर भी हो रही कार्रवाई'
नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धोंडोपंत स्वामी ने बताया कि शुरुआती एफआईआर में 6-7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन जांच के दौरान उन लोगों को भी आरोपी बनाया गया जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी या वारदात में उनका साथ दिया। अब तक नौ आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है। सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 2020 के दंगों में आईबी अफसर के कत्ल की कहानी, कैसे फंसा ताहिर हुसैन? अंकित की हत्या में छह दोषी
घटना पर भाजपा विधायक ने क्या कहा?
भाजपा विधायक देवयानी फरांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नासिक ग्रामीण पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।