फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra ats operation pune shahzad bhatti network 66 suspects questioning pakistan gangster news

Pune: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे पुणे के 66 लोग! ATS कर रही पूछताछ; जांच में खुलासा?

Tue, 14 Jul 2026 01:41 PM IST
नवीन पारमुवाल सुनील मेहरोत्रा, अमर उजाला, मुंबई
सुनील मेहरोत्रा, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे में सोमवार को बड़ा अभियान चलाते हुए 66 लोगों से पूछताछ की है। ये सभी लोग सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गिरोह के संपर्क में आए थे।

विज्ञापन
maharashtra ats operation pune shahzad bhatti network 66 suspects questioning pakistan gangster news
एटीएस - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर इन दिनों महाराष्ट्र एटीएस का पूरा फोकस है।  एटीएस ने सोमवार को पुणे जिले में बड़ा अभियान चलाया। एटीएस की टीमें सुबह सात बजे से शहजाद भट्टी के संपर्क में आए 66 लोगों से पूछताछ कर रही हैं। यह कार्रवाई पुणे शहर पुलिस, पुणे ग्रामीण पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की मदद से जिले के विभिन्न इलाकों में एक साथ की जा रही है। एटीएस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि शुरुआती जांच में इन लोगों के सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी के संपर्क में आने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


किन बातों की जांच कर रही एटीएस?
एटीएस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संबंधित लोगों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया खाते, चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन लोगों का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचारधारा की ओर धकेलने, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने या किसी संगठित नेटवर्क से जोड़ने के लिए तो नहीं किया गया। जांच का मकसद यह भी है कि इस संपर्क का दायरा कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन


शहजाद भट्टी के साथ और कौन-कौन से संदिग्ध जुड़े?
यह कार्रवाई एटीएस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जो पिछले सप्ताह शुरू किया गया था। गत शुक्रवार को राज्यभर में एटीएस की 14 यूनिट्स की 58 टीमों ने एक साथ 102 स्थानों पर छापेमारी कर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की थी। उसी जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि भट्टी अकेला काम नहीं कर रहा, बल्कि उसके साथ आबिद जाट उर्फ आबिद छल, अजमल गुजर, हम्माद मेमन, राणा हुनैन और अशरफ बशीर आलम जैसे कई अन्य संदिग्ध भी सक्रिय हैं। एटीएस का मानना है कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें बरगलाने, आर्थिक लालच देने और अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। इसी जांच के क्रम में मिले नए सुरागों के आधार पर अब पुणे में 66 लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस ने नागरिकों से क्या अपील की?
एटीएस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें, लालच देने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एजेंसी का कहना है कि युवाओं को निशाना बनाकर देशविरोधी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिशों को समय रहते विफल करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed