Hindi News
›
Video
›
India News
›
CJI Surya Kant lashes out at Advocate Mathews Nedumpara in Supreme Court
{"_id":"699c792263066cf6bb0aa4b9","slug":"cji-surya-kant-lashes-out-at-advocate-mathews-nedumpara-in-supreme-court-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: अदाणी-अंबानी का नाम लेकर वकील ने ऐसा क्या बोला, जिसपर CJI सूर्यकांत ने लगा दी क्लास?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: अदाणी-अंबानी का नाम लेकर वकील ने ऐसा क्या बोला, जिसपर CJI सूर्यकांत ने लगा दी क्लास?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Mon, 23 Feb 2026 09:28 PM IST
CJI Surya Kant on Advocate Mathews Nedumpara: देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नाराज हो गए। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक सुनवाई के दौरान सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत एक वकील पर गुस्सा हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने वकील को सावधान करते हुए चेतावनी दी कि उनकी कोर्ट में ये बदतमीजी नहीं चलेगी।
दरअसल वरिष्ठ वकील मैथ्यूज नेदुम्पारा ने सीजेआई की पीठ के समक्ष कहा कि एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें न्यायपालिका के कॉलेजियम सिस्टम को चुनौती दी गई और जजों की नियुक्ति के लिए नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन को लागू करने की मांग की गई। जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि ऐसी कोई याचिका रजिस्टर नहीं है। इस पर वकील नेदुम्पारा ने नाराजगी जाहिर की और कहा, 'अदाणी और अंबानी के लिए सांविधानिक पीठ गठित की जाती हैं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई ही नहीं होती।'
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वकील की इस बात से सीजेआई नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत वकील नेदुम्पारा को चेतावनी दी कि 'मिस्टर नेदुम्पारा, आप मेरी अदालत में जो कह रहे हैं, उसे सोच-समझकर बोलिए। आपने चंडीगढ़ में भी मुझे देखा है, दिल्ली में भी...। ये मत सोचिए कि जैसे आप दूसरी पीठ के साथ बदतमीजी करते रहे हैं, वैसे ही आप मेरी कोर्ट में भी बदतमीजी करेंगे। मैं आपको चेतावनी देता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।