{"_id":"6985e7b78abe08a2f209cdd0","slug":"delhi-janakpuri-kamal-death-case-three-officers-suspended-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi Janakpuri Kamal Death Case: जनकपुरी में कमल चंदानी की मौत पर बड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Janakpuri Kamal Death Case: जनकपुरी में कमल चंदानी की मौत पर बड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 06 Feb 2026 06:38 PM IST
Link Copied
Delhi Janakpuri Kamal Death Case: दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल चंदानी की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया।
पश्चिमी दिल्ली डीसीपी शरद भास्कर ने बताया, "जलबोर्ड के काम के लिए गड्ढा खोदा हुआ है जिसमें एक बाइक गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये गड्ढा किसने खोदा है, इसमें कौन अधिकारी हैं, इसकी जांच करेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।