Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jyotiraditya Scindia advises BJP MLA, video of conversation goes viral
{"_id":"6984808ffca97d2ac00be08e","slug":"jyotiraditya-scindia-advises-bjp-mla-video-of-conversation-goes-viral-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी विधायक को दी सलाह, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी विधायक को दी सलाह, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 05:05 PM IST
Link Copied
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.. जिसमें केंद्रीय मंत्री कुछ अलग ही अंदाज में नजर आए.. पहले आप भाजपा विधायक और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई बातचीत सुनिए फिर हम आपको पूरा मामला बता हैं..
आपको बता दें कि अशोकनगर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस बार बिल्कुल अलग अंदाज़ देखने को मिला है... आमतौर पर राजनीति, योजनाओं और विकास की बातों को लेकर चर्चा में रहने वाले सिंधिया इस बार 'डॉक्टर' बन गए.. साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ा ऐसा संदेश दिया, जिसने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हल्के-फुल्के माहौल में दी गई उनकी सलाह अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है..
दरअसल, सिंधिया भाजपा नेता मलकीत संधू के घर भोजन के लिए पहुंचे थे.. माहौल पूरी तरह अनौपचारिक था। खाने की मेज पर हल्की-फुल्की बातचीत चल रही थी, तभी चर्चा खाने-पीने की आदतों और सेहत पर आ गई। इसी मौके पर सिंधिया ने मीठे के नुकसान गिनाने शुरू कर दिए..
वहीं दूसरी ओर चंदेरी में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया एक शिशु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षा तीसरी के बच्चों से बातचीत की। बच्चों से उन्होंने हालचाल पूछा और जब बच्चों ने बताया कि वे अच्छे से पढ़ रहे हैं तो सिंधिया बच्चों के साथ उनकी ही टेबल पर बैठ गए.. उन्होंने बच्चों से कहा कि अब मुझे भी तुम्हारे साथ ही स्कूल में पढ़ना पड़ेगा..
इस दौरान सिंधिया ने बच्चों से पढ़ाई से जुड़े कई सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने बड़े सहज और सरल तरीके से उत्तर दिया। बच्चों की मासूमियत और ज्ञान देखकर वे काफी प्रसन्न हुए और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.. ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये अंदाज भी स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.. कुल मिलाकर, अशोकनगर में सिंधिया का यह रूप चर्चा का विषय बन गया, जहां एक तरफ वे नेता दिखे, तो दूसरी तरफ सेहत की चिंता करने वाले डॉक्टर, जबकि बच्चों के साथ मौज मस्ती की बातें करते भी नजर आए..
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।