सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Impeachment Motion Against CEC Gyanesh Kumar: Is CM Mamata preparing for impeachment proceedings against the C

Impeachment Motion Against CEC Gyanesh Kumar: CEC के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में सीएम ममता?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 04 Feb 2026 09:34 PM IST
Impeachment Motion Against CEC Gyanesh Kumar: Is CM Mamata preparing for impeachment proceedings against the C
चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी? ममता के बाद अब किसने उठाई ये आवाज? क्या ममता को मिला कांग्रेस-सपा का साथ? महाभियोग पर विपक्ष लेगा क्या फैसला?

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर उठा विवाद अब संवैधानिक टकराव की दहलीज पर खड़ा नजर आ रहा है। मामला अब सिर्फ मतदाता सूची में सुधार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीधे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग तक पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस मांग को अब विपक्षी खेमे से लगातार समर्थन मिलने लगा है, जिससे केंद्र और चुनाव आयोग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में सुधार के नाम पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की मांग की थी।

अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दल इस मांग पर खुलकर ममता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष मिलकर फैसला करेगा। उन्होंने ममता की पहल को “प्रासंगिक और गंभीर” बताते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने इस संबंध में कांग्रेस से संपर्क किया है और इस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के समर्थन में सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि ममता बीजेपी के “काले कारनामों” के खिलाफ लड़ रही हैं। अखिलेश ने कहा, “लोगों को आगे आना चाहिए। वोट छिनना मतलब अधिकार छिनना है। धीरे-धीरे सब कुछ खत्म हो जाएगा और एक दिन नागरिकता पर भी सवाल उठाए जाएंगे। हम ममता बनर्जी के साथ हैं।”
हालांकि, जब इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को हर हाल में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इसलिए यह लड़ाई लड़ रही हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में उन लोगों के नाम हटाए गए हैं, जो परंपरागत रूप से तृणमूल कांग्रेस को वोट देते रहे हैं। प्रियंका ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे चुनाव आयोग की विश्वसनीयता बनी रहेगी।

महाभियोग की मांग क्यों उठी?

इस पूरे विवाद की जड़ पश्चिम बंगाल में चल रहा मतदाता सूची सुधार का विशेष अभियान है। ममता बनर्जी लगातार इसका विरोध कर रही हैं। उनका आरोप है कि इस अभियान की आड़ में तृणमूल समर्थक वोटरों के नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं।
ममता इसी मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने पहुंची थीं। उनका दावा है कि बैठक के दौरान CEC का रवैया अभिमानी था। नाराज ममता ने बैठक से वॉकआउट किया और इसके बाद सार्वजनिक रूप से CEC के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग कर दी। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से भी इस मुद्दे पर समर्थन मांगा।

क्या है महाभियोग की संवैधानिक प्रक्रिया?

मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया बेहद कठिन और संवैधानिक रूप से सख्त है। यह प्रक्रिया लगभग सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने जैसी ही होती है। इसके लिए “साबित दुर्व्यवहार” या “अक्षमता” को आधार बनाना जरूरी होता है।
महाभियोग प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है, लेकिन इसे पास कराने के लिए दोहरी शर्त होती है सदन के कुल सदस्यों के बहुमत का समर्थन और मौजूद व वोट देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत की मंजूरी।

फिलहाल यह साफ है कि ममता बनर्जी की पहल ने विपक्ष को एक मंच पर लाने की कोशिश तेज कर दी है। सवाल यह है कि क्या विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट होकर संसद में महाभियोग की प्रक्रिया तक पहुंच पाएगा, या यह दबाव बनाने की एक सियासी रणनीति बनकर रह जाएगा। आने वाले दिनों में इस पर सियासी तापमान और बढ़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mamata Banerjee in Supreme Court against SIR: Supreme Court पहुंचीं Mamata ,SIR पर 'सुप्रीम सुनवाई'

04 Feb 2026

India US Trade Deal: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर भड़का विपक्ष, सरकार को इन बातों पर घेरा!

04 Feb 2026

Weather Forecast 04 February 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

04 Feb 2026

Sadhvi Prem Baisa Death News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर पुलिस अधिकारियों ने किया बड़ा खुलासा!

04 Feb 2026

India US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर भड़की कांग्रेस, बताया मोदी सरकार का आत्मसमर्पण!

04 Feb 2026
विज्ञापन

CM Yogi Warns Land Mafia: CM योगी ने दी 'भू माफिया' को वॉर्निंग, 24 घंटे में खाली करें जमीन !

04 Feb 2026

Ajit Pawar Death Plane Crash News: अजित पवार के विमान हादसे पर पूर्व गृहमंत्री को आखिर क्यों है शक?

04 Feb 2026
विज्ञापन

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi : संसद में राहुल को बोलने नहीं देने के आरोप पर, संसदीय मंत्री ने दिया ये जवाब!

04 Feb 2026

सुनेत्रा पवार और 'अजित दादा' का नाम लेकर पीयूष गोयल ने क्यों मांगी माफी? प्रफुल्ल पटेल का भी किया जिक्र

03 Feb 2026

Manipur New CM: मणिपुर के नए सीएम होंगे युमनाम खेमचंद, बीजेपी ने किया बड़ा एलान

03 Feb 2026

Delhi Free LPG Gas Cylinder Scheme: दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों के खाते में आएंगे 853 रुपये

03 Feb 2026

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

03 Feb 2026

PM Modi In NDA Meet: पीएम मोदी ने NDA सांसदों को दी नसीहत, बैठक में कह दी बड़ी बात

03 Feb 2026

Budget 2026: US-India Trade Deal से पहले बजट में झुनझुना मिला? क्यों हो रही है ये चर्चा

03 Feb 2026

Pankaja Munde Helicopter: उड़ान से ठीक पहले पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, बड़ा हादसा टला

03 Feb 2026

US Tariff on India: रूस का तेल पर नहीं खरीदेगा भारत? कांग्रेस ने सरकार से पूछ लिया ये सवाल

03 Feb 2026

Uttrakhand Bus Accident: 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल | Breaking

03 Feb 2026

Mamata Banerjee Vs Gyanesh Kumar: ममता ने CEC ज्ञानेश कुमार को दिया चैलेंज! SIR पर बोला धावा

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: Farmers-Agriculture Sector पर ट्रेड डील का क्या असर? | MSMEs | Entrepreneurs

03 Feb 2026

Kotdwar Shop Controversy: मुस्लिम दोस्त के लिए बजरंग दल से भिड़े मोहम्मद दीपक ने बताया सच

03 Feb 2026

BMC Mayor Row: BMC में भाजपा और राज ठाकरे की MNS का होगा गठबंधन?

03 Feb 2026

Tej Pratap Yadav ने किस पर साधा निशाना? कर दिया बड़ा एलान

02 Feb 2026

बजट आया सामने, Congress के IT Cell के चेयरमैन ने आखिर क्या कमी बताई?

02 Feb 2026

बजट को लेकर डिप्टी CM दिया कुमारी ने क्या कहा? विकसित भारत की बात पर क्या बोलीं?

02 Feb 2026

मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट, अब आने वाले दिन कैसे होंगे?

02 Feb 2026

खत्म ना होने वाला धरना, बड़े आंदोलन की दे डाली चेतावनी, आखिर मामला क्या है?

02 Feb 2026

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने के पीछे 'मास्टरमाइंड' कौन? चौंकाने वाला नाम आया सामने

02 Feb 2026

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने से नाराज हुए शरद पवार? पार्थ पवार ने की मुलाकात

02 Feb 2026

Mamata Banerjee vs Delhi Police: दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं ममता बनर्जी, लगाया गंभीर आरोप

02 Feb 2026

Sunetra Pawar Deputy CM News: डिप्टी सीएम बनते ही सुनेत्रा ने पति अजित पवार को ऐसे किया याद, कर दिया बड़ा एलान

02 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed