सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Sanjay Raut makes a big claim about Praful Patel.

प्रफुल्ल पटेल पर संजय राउत का बड़ा दावा

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 04 Feb 2026 09:27 PM IST
Sanjay Raut makes a big claim about Praful Patel.
महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार के निधन के बाद उठी हलचल अब तेज जुबानी जंग में बदलती दिख रही है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल पर सीधा हमला बोला है। राउत ने आरोप लगाया कि प्रफुल्ल पटेल अपनी पार्टी से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के करीब हैं और एनसीपी के भीतर उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

बुधवार को मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि एनसीपी की पहचान शरद पवार से जुड़ी है, न कि किसी और से। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “एनसीपी पवारों की पार्टी है, पटेलों की नहीं।” राउत ने यह भी दावा किया कि एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का झुकाव भी भाजपा की ओर है।

राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रफुल्ल पटेल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का “बड़ा भक्त” होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पटेल को वही करना चाहिए, जो महाराष्ट्र और मराठी मानुष के हित में स्वीकार्य हो।

दरअसल, यह सियासी बयानबाजी प्रफुल्ल पटेल के एक दिन पहले दिए गए बयान के बाद तेज हुई। पटेल ने कहा था कि वह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हैं। गौरतलब है कि यह पद दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास था, जिनकी पिछले हफ्ते एक विमान हादसे में मौत हो गई थी।

पटेल ने यह भी कहा था कि अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के अंदरूनी फैसलों पर ऐसे लोग टिप्पणी कर रहे हैं, जिनका एनसीपी से कोई लेना-देना नहीं है। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर बढ़ती खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।

अजित पवार के अचानक निधन के बाद से ही विपक्षी दलों का आरोप है कि प्रफुल्ल पटेल एनसीपी की कमान अपने हाथ में लेना चाहते हैं। संजय राउत ने भी इसी संदर्भ में कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में जो भी टूट-फूट हुई है, उसके पीछे भाजपा की भूमिका रही है।

राउत ने दावा किया कि मूल एनसीपी और शिवसेना में हुई टूट के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने याद दिलाया कि एनसीपी की स्थापना शरद पवार ने और शिवसेना की स्थापना बाल ठाकरे ने की थी, लेकिन आज दोनों ही दलों को कमजोर करने की कोशिश की गई।

राज्य की स्थानीय राजनीति पर बात करते हुए संजय राउत ने चंद्रपुर नगर निगम के महापौर पद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि 66 सीटों वाले चंद्रपुर नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस को 27, भाजपा को 23 और शिवसेना (यूबीटी) को छह सीटें मिली हैं, जबकि बसपा और शिवसेना को एक-एक सीट हासिल हुई है।

राउत ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के पार्षदों को साफ निर्देश दिए हैं कि भाजपा के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि आगे की रणनीति छोटे दलों और स्थानीय समीकरणों पर निर्भर करेगी।

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर उठे सवाल और शिवसेना (यूबीटी) के तीखे हमले यह संकेत दे रहे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में तनाव और बढ़ सकता है। प्रफुल्ल पटेल पर संजय राउत का हमला सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि बदलते सियासी समीकरणों की झलक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mamata Banerjee in Supreme Court against SIR: Supreme Court पहुंचीं Mamata ,SIR पर 'सुप्रीम सुनवाई'

04 Feb 2026

India US Trade Deal: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर भड़का विपक्ष, सरकार को इन बातों पर घेरा!

04 Feb 2026

Weather Forecast 04 February 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

04 Feb 2026

Sadhvi Prem Baisa Death News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर पुलिस अधिकारियों ने किया बड़ा खुलासा!

04 Feb 2026

India US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर भड़की कांग्रेस, बताया मोदी सरकार का आत्मसमर्पण!

04 Feb 2026
विज्ञापन

CM Yogi Warns Land Mafia: CM योगी ने दी 'भू माफिया' को वॉर्निंग, 24 घंटे में खाली करें जमीन !

04 Feb 2026

Ajit Pawar Death Plane Crash News: अजित पवार के विमान हादसे पर पूर्व गृहमंत्री को आखिर क्यों है शक?

04 Feb 2026
विज्ञापन

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi : संसद में राहुल को बोलने नहीं देने के आरोप पर, संसदीय मंत्री ने दिया ये जवाब!

04 Feb 2026

सुनेत्रा पवार और 'अजित दादा' का नाम लेकर पीयूष गोयल ने क्यों मांगी माफी? प्रफुल्ल पटेल का भी किया जिक्र

03 Feb 2026

Manipur New CM: मणिपुर के नए सीएम होंगे युमनाम खेमचंद, बीजेपी ने किया बड़ा एलान

03 Feb 2026

Delhi Free LPG Gas Cylinder Scheme: दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों के खाते में आएंगे 853 रुपये

03 Feb 2026

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

03 Feb 2026

PM Modi In NDA Meet: पीएम मोदी ने NDA सांसदों को दी नसीहत, बैठक में कह दी बड़ी बात

03 Feb 2026

Budget 2026: US-India Trade Deal से पहले बजट में झुनझुना मिला? क्यों हो रही है ये चर्चा

03 Feb 2026

Pankaja Munde Helicopter: उड़ान से ठीक पहले पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, बड़ा हादसा टला

03 Feb 2026

US Tariff on India: रूस का तेल पर नहीं खरीदेगा भारत? कांग्रेस ने सरकार से पूछ लिया ये सवाल

03 Feb 2026

Uttrakhand Bus Accident: 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल | Breaking

03 Feb 2026

Mamata Banerjee Vs Gyanesh Kumar: ममता ने CEC ज्ञानेश कुमार को दिया चैलेंज! SIR पर बोला धावा

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: Farmers-Agriculture Sector पर ट्रेड डील का क्या असर? | MSMEs | Entrepreneurs

03 Feb 2026

Kotdwar Shop Controversy: मुस्लिम दोस्त के लिए बजरंग दल से भिड़े मोहम्मद दीपक ने बताया सच

03 Feb 2026

BMC Mayor Row: BMC में भाजपा और राज ठाकरे की MNS का होगा गठबंधन?

03 Feb 2026

Tej Pratap Yadav ने किस पर साधा निशाना? कर दिया बड़ा एलान

02 Feb 2026

बजट आया सामने, Congress के IT Cell के चेयरमैन ने आखिर क्या कमी बताई?

02 Feb 2026

बजट को लेकर डिप्टी CM दिया कुमारी ने क्या कहा? विकसित भारत की बात पर क्या बोलीं?

02 Feb 2026

मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट, अब आने वाले दिन कैसे होंगे?

02 Feb 2026

खत्म ना होने वाला धरना, बड़े आंदोलन की दे डाली चेतावनी, आखिर मामला क्या है?

02 Feb 2026

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने के पीछे 'मास्टरमाइंड' कौन? चौंकाने वाला नाम आया सामने

02 Feb 2026

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने से नाराज हुए शरद पवार? पार्थ पवार ने की मुलाकात

02 Feb 2026

Mamata Banerjee vs Delhi Police: दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं ममता बनर्जी, लगाया गंभीर आरोप

02 Feb 2026

Sunetra Pawar Deputy CM News: डिप्टी सीएम बनते ही सुनेत्रा ने पति अजित पवार को ऐसे किया याद, कर दिया बड़ा एलान

02 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed