सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Delhi Red Fort Blast: The Pulwama connection to the Red Fort blast! What has happened so far? | Amar Ujala

Delhi Red Fort Blast: लाल किला धमाके का पुलवामा कनेक्शन! अब तक क्या-क्या हुआ? | Amar Ujala

अमर उजाला, नोएडा Published by: तन्मय बरनवाल Updated Tue, 11 Nov 2025 12:37 PM IST
Delhi Red Fort Blast: The Pulwama connection to the Red Fort blast! What has happened so far? | Amar Ujala
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग सवार भी थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। NSG, NIA FSL समेत दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल की दस गाड़ियों ने शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा व एक ऑटोरिक्शा जलकर राख हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चांदनी चौक ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से साझा वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही है। इसमें एक शव वाहन पर पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कई शवों के अंग बिखरे हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव ने बताया कि 800 मीटर दूर उनकी पूरी इमारत हिल गई थी। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। देशभर में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों और धार्मिक स्थानों की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या में राममंदिर और नागपुर स्थित संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेच दिया। वहां से कार पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भरकर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi Car Blast: दिल्ली लाल किला धमाके में कार मालिक की हुई पहचान,पुलिस की पूछताछ में उगले राज?

11 Nov 2025

Delhi Car Blast: दिल्ली विस्फोट पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी, ताबड़तोड़ एक्शन शुरू!

11 Nov 2025

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली हादसे के बाद एक्शन में एनएसजी,होगा कड़ा एक्शन !

11 Nov 2025

Mobile: नवंबर का महीना होगा धमाकेदार OnePlus से लेकर, Realme तक कई कंपनी करेंगी स्मार्टफोन लॉन्च

10 Nov 2025

जयपुर में धंसा मकान का बेसमेंट, भीषण हादसे में एक की मौत कई घायल

10 Nov 2025
विज्ञापन

टोंक जिले के बांध में पड़ा बोर,बहने लगा बांध का पानी,प्रशासन मौके पर पहुंचा

10 Nov 2025

Delhi Car Blast: दिल्ली के लाल किले में हुए धमाके दिग्गज विपक्षी नेताओं ने दी ये प्रतक्रिया!

10 Nov 2025
विज्ञापन

दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट , विस्फोट के बाद राजस्थान में अलर्ट

10 Nov 2025

भागलपुर में होनी थी खेसारी की जनसभा, सम्राट चौधरी का हैलीकॉप्टर करने वाला था लैंड

10 Nov 2025

Amit Shah on Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

10 Nov 2025

Delhi Car Blast: बलास्ट होने के बाद घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे अमित शाह

10 Nov 2025

Delhi Car Blast: कार धमाके के बाद हुआ क्या था? चश्मदीद ने बताई असली वजह!

10 Nov 2025

Airport Glitch: Delhi Airport पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, 800 से ज्यादा उड़ानें हुई थीं लेट

10 Nov 2025

Pakistan S-400: रूस में पाकिस्तान ने करवा ली बेइज्जती, ISI का सीक्रेट एजेंट गिरफ्तार

10 Nov 2025

CM Yogi on National Song: UP के स्कूलों में वंदेमातरम् अनिवार्य होगा, मुख्यमंत्री ने किया एलान।

10 Nov 2025

Terror Attack: आतंकी डॉक्टर इस पाउडर से करने वाला था धमाका? जानें क्या है अमोनियम नाइट्रेट

10 Nov 2025

Bihar Second Phase Poll: दूसरे चरण में 18% दलित वोट के हाथ में सत्ता की चाबी, 100 सीटों पर असर।

10 Nov 2025

Bihar Second Phase Poll: दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर लगाए आरोप।

10 Nov 2025

BBC and Trump Doc Scandal: ट्रंप के भाषण को संपादित कर दिखाने के मामले में Director-CEO का इस्तीफा।

10 Nov 2025

Weather Today Update: Delhi NCR में बढ़ी ठंड,शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट। IMD Weather Update

10 Nov 2025

Delhi AQI Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण गंभीर, अब? | Bad Air Quality | High Pollution

10 Nov 2025

Trump Tariffs: टैरिफ नीति से अमेरिका बना सबसे अमीर देश? | World | Amar Ujala

10 Nov 2025

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, इंडिया गेट पर भड़के लोग | AQI

10 Nov 2025

सोमवार को निकलेगी बाबा की भव्य सवारी,चंद्रमौलेश्वर स्वरूप मे दर्शन

09 Nov 2025

MPPSC का परिणाम हुए घोषित, प्रिया अग्रवाल ने हासिल की छठी रैंक

09 Nov 2025

अंता चुनाव में हुआ बड़ा खेल,सुंधरा, राठौड़, भजनलाल आए साथ

09 Nov 2025

कटनी में भायनक हादसा, खड़ी ऑटो से बाइक की टक्कर, हादसे में दो की मौत

09 Nov 2025

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी की दी ये नसीहत, क्या होगा राहुल का जवाब?

09 Nov 2025

Bihar Election 2025: महागठबंधन के वोट में ओवैसी और पीके की सेंधमारी!

09 Nov 2025

ISIS Terrorist Arrested: गुजरात ATS ने दबोचे 3 ट्रेंड आतंकी, उनके पास ये मिला

09 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed