पत्रकार राणा अय्यूब की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार राणा अयूब ने तीन अभियानों के लिए दिए गए दानों का सही इस्तेमाल नहीं किया और इसलिए राणा अयूब के 1.77 करोड रुपए जप्त किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस में दर्ज एफआई आर के आधार पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है ।ईडी अधिकारियों का कहना है कि कोविड, बाढ़ पीड़ित और प्रवासियों के लिए इन्होंने ऑनलाइन अभियान शुरू किया था और उसकी क्राउडफंडिंग की थी और इसमें विदेशी पैसे भी आए थे जिसका इसतेमाल उन्होंने अपने नीजी खर्चे के लिए किया, जिसके बाद ही बड़ी कार्रवाई हुई है हालांकि इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद पत्रकार राणा ने विदेशी चंदे वापस कर दिए हैं। उन पर आरोप ये भी था कि लगभग 2 करोड रुपए विदेशी चंदे के रूप में आए थे जिसमें से कि 28 लाख रुपए उन्होंने खर्च कर दिए थे और वह भी निजी इस्तेमाल के लिए ,इसके अलावा दान के पैसे से उन्होंने फिक्स डिपाजिट भी किया था। पत्रकार अयूब राणा के खिलाफ 10 सितंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्री के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था जिसके बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।