सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Goa Club Fire: One more arrested in Goa nightclub fire case, government in action | Goa Fire

Goa Club Fire: गोवा नाइटक्लब आग मामलें में एक और गिरफ्तार, एक्शन में सरकार | Goa Fire

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 10 Dec 2025 08:57 AM IST
Goa Club Fire: One more arrested in Goa nightclub fire case, government in action | Goa Fire
गोवा पुलिस ने मंगलवार (09 दिसंबर) को ‘Birch by Romeo Lane’ नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। इसी नाइटक्लब में शनिवार रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवा पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। पकड़ा गया अजय गुप्ता मुख्य आरोपी लूथरा बंधुओं का पार्टनर है, जिसके खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।गोवा पुलिस के मुताबिक जब पुलिस टीम आरोपी अजय गुप्ता के घर गई तो वह फरार मिला, उसके खिलाफ पहले से ही अरेस्ट वॉरंट जारी था।  पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसे अब दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। मालूम हो कि गोवा पुलिस ने इससे पहले अजय गुप्ता और अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।गोवा पुलिस ने बताया, “अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। यह इस मामले में पकड़ा गया छठा व्यक्ति है।” उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची तो वह नहीं मिले, जिसके बाद लुक आउट नोटिस जारी। 


पुलिस के मुताबिक, औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें गोवा लाया जाएगा और गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नाइटक्लब के दो अन्य मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।अब तक इस मामले में नाइटक्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।पुलिस और जांच एजेंसियों ने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए क्लब के स्टाफ के साथ इसके मालिकों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अगले ही दिन खबर आई कि क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा नाइट क्लब- रोमियो लेन में आग की घटना के कुछ ही घंटों के अंदर भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए। इस खबर के सामने आने के बाद से चर्चा है कि भारत में एक और घटना के आरोपी पहले के कुछ भगोड़ों का उदाहरण लेते हुए देश छोड़कर भागने और न्याय की पहुंच से दूर रहने में सफल हुए हैं।

इस बीच गोवा पुलिस ने फरार लूथरा भाइयों को लाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड भागे दोनों भाइयों को लाने के लिए पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी- इंटरपोल से मदद मांगी है। पुलिस इन दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाना चाहती है, जिससे इन्हें भारत लाने में आसानी हो। गोवा पुलिस ने इस घटना के बाद क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंहानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाइट क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के अलावा आयोजकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसके अलावा दिल्ली से नाइट क्लब के एक कर्मचारी भरत कोहली की भी गिरफ्तारी हुई है।  मामले में गोवा सरकार के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें एक पंचायत निदेशक शामिल रहे, जिन्होंने 2023 में नाइट क्लब को शुरू कराने में भूमिका निभाई थी। सरकार ने दक्षिण गोवा के कलेक्टर, दमकल-आपात सेवाओं के उपनिदेशक और फॉरेंसिक लैब के निदेश को शामिल कर एक जांच पैनल का गठन कर दिया। यह पैनल एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shambhavi Choudhary Chirag Paswan Viral Video: चिराग पासवान और शांभवी चौधरी का ये वीडियो क्यों हुआ वायरल?

09 Dec 2025

Mayawati on SIR Row: मायावती ने SIR और BLO की मौत पर कह दी बड़ी बात, चुनाव आयोग से की ये 3 बड़ी मांग

09 Dec 2025

Mamata Banerjee on PM Modi: 'वंदे मातरम' पर बहस के दौरान ऐसा क्या बोले पीएम मोदी, जिसपर भड़क गई ममता बनर्जी

09 Dec 2025

China on Putin's India Visit: Russia, India और China के संबंधों पर Dragon का बयान | America | Trump

09 Dec 2025

Vikram Bhatt Arrested: 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी, खुलेगा 30 करोड़ का राज!

09 Dec 2025
विज्ञापन

Delhi-NCR में कोहरा और हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें, AQI अभी भी गंभीर | Weather |AQI | Bad Air Quality

09 Dec 2025

Soniya Gandhi को राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया नोटिस,नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आरोप

09 Dec 2025
विज्ञापन

Parliament Winter Session 2025: 'मुद्दों से भटक कर करेंगे चर्चा तो नहीं होगी',खरगे- नड्डा में तीखी बहस!

09 Dec 2025

Parliament Winter Session 2025: 'वंदे मातरम् गाने वालों को बंदी बनाया' नेहरू- इंदिरा पर भड़के अमित शाह!

09 Dec 2025

Manish Tewari on SIR: EVM के कोड पर उठाया सवाल, SIR को संविधान के खिलाफ बताया।

09 Dec 2025

Kerala Local Body Polls: सात जिलों की वोटिंग पर सबकी नजर, क्या बोले लोग? | Election 2026

09 Dec 2025

Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर पीएम मोदी ने लिया बड़ा एक्शन! DGCA पर निकाला गुस्सा!

09 Dec 2025

Maharashtra Nikay Chunav 2025: 27 सीटों पर MCD चुनाव के लिए तकरार खत्म? फडणवीस-शिंदे मिले।

09 Dec 2025

Lok Sabha: ममता बनर्जी पर गरजे संबित पात्रा, ले लिया जिन्ना का नाम

09 Dec 2025

Big Boss OTT Fame Zeeshan Khan के साथ हुआ हादसा, बाल-बाल बचे Actor | Mumbai News | Road Accident

09 Dec 2025

Vandematram Controversy: ओवैसी ने सरकार को जमकर घेरा, जिन्ना को लेकर भी दिया बयान।

09 Dec 2025

Donald Trump New Tariff: भारत को जल्द डोनाल्ड ट्रंप देंगे झटका,लगाएंगे नया टैरिफ

09 Dec 2025

SIR in UP: पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटे, BLO's ने दी रिपोर्ट, बढ़ सकती है अवधि। SIR

09 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

09 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

09 Dec 2025

नवजोत कौर सिद्धू सस्पेंड, इस बयान से कांग्रेस में भूचाल

09 Dec 2025

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा कहां भागे?

09 Dec 2025

DGCA के कारण बताओ नोटिस का इंडिगो के CEO ने दिया ये जवाब

09 Dec 2025

शुभम ने सनातन में लौटने का लिया संकल्प,निजी संबंधों के चलते किया था धर्म परिवर्तन

08 Dec 2025

जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला धाबा, सरकारी स्कूलों में बच्चों पर मिलने वाले खाने पर उठाए सवाल

08 Dec 2025

खजुराहो में सीएम मोहन ने की बैठक, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

08 Dec 2025

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई अनिल बागरी का भाई 48 किलो गांजा तस्करी में गिरफ्तार

08 Dec 2025

कौन है गोवा क्लब अग्निकांड का मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा ? इतने करोड़ का है मालिक !

08 Dec 2025

जोधपुर ग्रामीण व गुजरात ATS की संयुक्त कार्रवाई, शेरगढ़ में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

08 Dec 2025

पंजाब में सीएम के लिए 500 करोड़ की अटैची वाले नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर सियासत गरमाई। BJP vs AAP

08 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed