Hindi News
›
Video
›
India News
›
Hamirpur Bridge Collapse: Weather wreaks havoc in Uttar Pradesh, storm collapses under-construction bridge, ki
{"_id":"6a190c1d9a1e897fd20b1762","slug":"hamirpur-bridge-collapse-weather-wreaks-havoc-in-uttar-pradesh-storm-collapses-under-construction-bridge-ki-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Bridge Collapse: यूपी में मौसम का कहर, आंधी-तूफान से ढहा निर्माणाधीन पुल, 6 लोगों की गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hamirpur Bridge Collapse: यूपी में मौसम का कहर, आंधी-तूफान से ढहा निर्माणाधीन पुल, 6 लोगों की गई जान
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 29 May 2026 09:16 AM IST
उत्तर प्रदेश में मौसम का रौद्र रूप एक बार फिर देखने को मिला है। आधी रात के बाद आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने हमीरपुर में ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर ढह गया और देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना हमीरपुर जिले के थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसानी इलाके की है, जहां बेतवा नदी पर पुल निर्माण का काम जारी था। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और कुछ ही मिनटों में तूफान ने विकराल रूप धारण कर लिया। इलाके में धूल भरी आंधी और तेज बारिश के बीच निर्माणाधीन पुल का ढांचा हिलने लगा। मजदूरों को कुछ समझ आता, उससे पहले पुल का स्लैब अचानक नीचे गिर पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।