Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: Cruise capsizes at Bargi Dam, 04 dead, 30 people were on board
{"_id":"69f36ab24d9bddf9fd0710ea","slug":"jabalpur-bargi-dam-cruise-accident-cruise-capsizes-at-bargi-dam-04-dead-30-people-were-on-board-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: बरगी डैम में क्रूज पलटा,04 की मौत, 30 लोग थे सवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: बरगी डैम में क्रूज पलटा,04 की मौत, 30 लोग थे सवार
वीडियो डेस्क,अमर उजाला Published by: Sahil Suyal Updated Thu, 30 Apr 2026 08:14 PM IST
मध्यप्रदेश के शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिने जाने वाले जबलपुर का बरगी डैम गुरुवार शाम अचानक मातम में बदल गया। जहां लोग सुकून और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचे थे, वहीं कुछ ही मिनटों में खुशियों का माहौल चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया। तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। यह दर्दनाक हादसा जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ। दिनभर सामान्य मौसम के बाद शाम होते-होते अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और तूफानी परिस्थितियां बन गईं। इसी दौरान खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरा एक क्रूज पानी के बीचोंबीच पहुंच चुका था। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डूब गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे, जो बरगी डैम की सैर करने निकले थे। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सैर कुछ ही पलों में जानलेवा हादसे में बदल जाएगी।क्रूज के डूबते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग पानी में कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे, जबकि कई लोग लहरों में बह गए।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।हालांकि सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगभग 18 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।