Hindi News
›
Video
›
India News
›
Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency landing at Lucknow Airport
{"_id":"69abfe518e2c203c77019edb","slug":"keshav-prasad-maurya-helicopter-emergency-landing-at-lucknow-airport-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Suresh Kumar Shah Updated Sat, 07 Mar 2026 04:00 PM IST
Keshav Prasad Maurya Helicopter Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसमें धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई।
डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे कौशाम्बी पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसके अलावा उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था। वह ला-माटीनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर में धुआं फैलने लगा, जिससे अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। समय रहते हेलीकॉप्टर को उतार लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
वहीं, इस मामले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी बयान सामने आया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आई और वापस लौटना पड़ा, मैं सकुशल और सुरक्षित दूसरे हेलीकॉप्टर से यहां आया हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।